बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, 55 फीसदी हुआ मतदान, उम्मीद से काफी कम हुई वोटिंग

Bihar Elections 1st Phase

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर हो रहा मतदान खत्म हो गया है. चुनाव आयोग के अंतिम मतदान प्रतिशत के अनुसार कुल 55 फीसदी मतदान रिकॉर्ड हुआ है. 48 विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है. वैसे देखा जाए तो माहौल के अनुसार उम्मीद से काफी कम वोटिंग हुई है. कोरोना संकट को देखते हुए मतदान कम रहा है. पिछली बार हुई 56.23 फीसदी के मुकाबले थोड़ा कम है. धोरैया में सबसे अधिक 62.5 फीसदी वोट पड़े हैं जबकि सबसे कम वोटिंग वाली सीट संदेश रही जहां 43.8 फीसदी वोटिंग हुई. बिहार के जमुई जिले में सबसे अधिक 57.41 … Read more

पीएम मोदी ने तेजस्वी को बताया ‘जंगलराज का युवराज’, बोले- छट गया ‘लालटेन’ का अंधेरा

Pm Narendra Modi In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार में बुधवार को विधानसभा चुनाव का पहला चरण था. पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ. एक तरफ फस्ट फेज का चुनाव था तो इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकेंड फेज के लिए महागठबंधन की घेराबंदी करने हुए तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने सबसे पहले दरभंगा, उसके बाद मुजफ्फरपुर और अंत में पटना में चुनावी हूंकार भरी और राजद सहित कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज कहकर संबोधित किया, साथ ही कहा कि अब लालटेल तले अंधेरा छट चुका है और चारों ओर प्रकाश ही प्रकाश … Read more

बिहार में पहले फेज की 71 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, मांझी सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Bihar Vidhansabha Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है. पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. पहले चरण के चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सबसे बड़े नेता हैं, जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी. वे इस बार इमामगंज से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार मांझी इमामगंज और मखदुमपुर से लड़े थे लेकिन मखदुमपुर से चुनाव हार गए थे. इस बार फिर से मांझी ने इमामगंज सीट से ताल ठोकी है. यहां उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी … Read more

‘हमें वो कितनी भी गाली दें, हम आशीर्वाद के तौर पर लेंगे’ नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Tejashwi Yadav Vs Nitish Kumar In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का प्रचार की गूंज थम चुकी है. कल 71 सीटों पर मतदान होना है लेकिन वार-पलटवार का शोर अभी भी जोशो-खरोश से जारी है. इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल एक चुनावी रैली में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘हमें वो कितनी भी गाली दें, हम आशीर्वाद के तौर पर लेंगे’. वहीं लालू यादव पर साधे निशाने को उन्होंने अपनी माता राबड़ी देवी की मर्यादा से जोड़ते हुए महिलाओं का अपमान बताया. जब बीजेपी ने नीतीश कुमार का बचाव किया तो तेजस्वी ने बड़ी चालाकी से बयान देते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ दिया … Read more

अगर बिहार का चुनाव लड़ते तो अपनी सीट भी नहीं बचा पाते चिराग: जदयू

Chirag Paswan vs Nitish Kumar

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब केवल एक रात का वक्त शेष है. चुनाव प्रचार शाम 5 बजे समाप्त हो चुका है. उससे पहले पक्ष और विपक्ष की एक दूसरे पर छीटाकशी और तीखी बयानबाजी का दौर बदस्तूर जारी है. एनडीए से अलग होने से पहले ही लोजपा चीफ चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होना जग जाहिर है. गठबंधन से अलग होने के बाद तो चिराग के तेवर पहले से कहीं ज्यादा तीखे हो चले हैं. हाल में चिराग ने एक चुनावी रैली में सीएम नीतीश कुमार को सत्ता में आने के बाद जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात कही … Read more

चुनावी रैली में बोले सीएम नीतीश- हम काम करने में करते हैं विश्वास तो तेजस्वी ने सौंपी प्याज की माला

Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों की रुचि बयानबाजी में है लेकिन हम सिर्फ काम में विश्वास करते हैं. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकार के माध्यम से अनाप-शनाप बोलते हैं. इसमें उनको प्रचार मिलता है लेकिन हमारे लिए हमारा काम ही प्रचार है. इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने प्रदेश में महंगाई का मुद्दा उठाया और कहा कि कभी ये लोग दाम बढ़ने पर प्याज की माला पहन कर घूमते थे. अब … Read more

बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने राष्ट्रीय तो तेजस्वी ने स्थानीय मुद्दों पर घेरा केंद्र के साथ नीतीश सरकार को

Rahul Gandhi In Bihar

Politalks.News/Bihar. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के नवादा में चुनावी रैली की. राहुल के साथ जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय मुद्दों पर तो तेजस्वी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर केन्द्र व नीतीश सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत पीएम मोदी पर हमले के साथ की. राहुल चीन के सीमा विवाद, बेरोजगारी, कोरोना जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां किसानों का कर्ज माफ किया गया है. मोदी अडानी और अंबानी के लिए रास्ता साफ कर … Read more

बिहार चुनाव: अपराधियों को टिकट देने के राजनीति दलों ने नहीं बताए कारण, एडीआर ने जारी किए आंकड़ें

बिहार चुनाव: अपराधियों को टिकट देने के राजनीति दलों ने नहीं बताए कारण

Politalks.News/Bihar Election. आज जो चर्चा करने जा रहे हैं वह एक ऐसी सच्चाई है जिसमें अधिकांश राजनीतिक दलों की एक विचारधारा नजर आती है. बिहार विधानसभा चुनाव जोरों पर हैं, ऐसे में अपराधियों और दागियों की राजनीति में घुसपैठ की याद ताजा हो जाती है. बिहार में लोकसभा-विधानसभा या अन्य कोई भी चुनाव हो अपराधियों का बोलबाला हमेशा से रहा है. 80 के दशक से इस राज्य में बाहुबलियों की सत्ता और राजनीति में हुई एंट्री आज भी जारी है. हम बात करेंगे चुनावों में अपराधियों या दागियों को टिकट देने की. किसी भी पार्टी का नेता क्यों न हो अपराधियों को लेकर सबका रवैया नरम ही दिखता है. इन … Read more

सत्ता में आए तो नौकरी मिलने तक हर महीने देंगे 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता: कांग्रेस

Bihar Congress Launched Menifesto In Bihar Election

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र बुधवार को प्रदेश की राजधानी पटना में लॉन्च कर दिया. पार्टी ने इसे बिहार बदलाव पत्र नाम दिया है. मेन्युफेस्टो में तरह तरह के वादों से बिहार की जनता को लुभाने की कोशिश की गई है लेकिन सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर रखा गया है. नई सरकार बनने पर 10 लाख नौकरी के साथ ही नौकरी मिलने तक सभी बेरोजगारों को 1500 रुपये भत्ता देने का वादा किया गया है. किसान कर्ज माफी, बिजली बिल माफी, पेंशन योजना, निशुल्क शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले को सीधे नौकरी देने के साथ ही नए कृषि कानूनों को खारिज … Read more

बिहार: नीतीश और तेजस्वी पहुंचे एलजेपी कार्यालय, चिराग ने पैर छूकर लिया सीएम का आशीर्वाद

नीतीश और तेजस्वी पहुंचे एलजेपी कार्यालय

Politalks.News/Bihar Election. बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 रामविलास पासवान की श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया. पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक विरोधी एक साथ बैठे दिखे. चुनावी मौसम में समय निकालकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव स्व0 रामविलास पासवान की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. इन सभी नेताओं ने दिवंगत रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. इस दौरान राम विलास पासवान के बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग … Read more