प0बंगाल चुनाव: तेज हुई स्थानीय बनाम बाहरी की जंग, टीएमसी बोली- ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’
Politalks.News/WestBengalAssembly. पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच नारों को लेकर सियासत तेज हो गई है. जय श्री राम के नारे को लेकर राज्य में चढ़ रही राजनीतिक सरगर्मी के बीच आज तृणमूल कांग्रेस ने अपना नया चुनावी स्लोगन जारी कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी बताते हुए शनिवार को ‘बांग्ला नीजेर मेय के ई चाए‘ का नया नारा दिया है. इस नारे का मतलब है ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’. इसके साथ ही टीएमसी ने राज्य में ‘स्थानीय बनाम बाहरी‘ की बहस को भी तेज कर दिया है. … Read more