पायलट को सवालों के कटघरे में खड़ा कर बाबूलाल नागर ने पढ़ी ‘गहलोत चालिसा’, सियासत गर्माना तय

नागर ने पायलट को सवालों के कटघरे में खड़ा कर पढ़ी 'गहलोत चालिसा'

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट को एक साल पूरा हो गया है. पायलट कैंप की बगावत को एक साल हो गया है संकट के एक महीने के बाद सुलह भी हो गई, लेकिन एक साल से हालात जस के तस बने हुए हैं. कांग्रेस में अंदरुनी खींचतान अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच शह-मात का खेल जारी है. कुछ दिनों की खामोशी के बाद एक बार फिर बयानबाजी की पहल गहलोत कैंप की औऱ से हुई है. गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट पर सीधा निशाना साधा है. … Read more

गहलोत-पायलट कैंप में कब होगी शेयरिंग पर ‘सुलह’, क्या माकन के ‘मंथन’ से निकलेगा ‘अमृत’?

क्या माकन के 'मंथन' से निकलेगा सुलह का 'अमृत'!

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को कम करने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन सुलह फॉर्मूले पर काम करने में जुटे हैं. माकन ने 2 दिन के दौरे के दौरान CM गहलोत के साथ मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा की है. क्या सचिन पायलट ने जो कल कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी अजय माकन की बात सुननी चाहिए, क्या वो कोई इशारा था?. सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे से मंत्रियों की संख्या को लेकर गहलोत अभी सहमत नहीं हैं. गहलोत विधायकों की संख्या के अनुपात में … Read more

गहलोत-माकन के बीच कैबिनेट विस्तार, नियुक्तियों और सियासी सुलह को लेकर देर तक चली लंबी मंत्रणा

अजय माकन ने की अशोक गहलोत से लम्बी मंत्रणा

Politalks.News/Rajasthan. दो दिवसीय मानसूनी दौरे पर जयपुर आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने मंगलवार देर रात तक प्रदेश के सियासी मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबी मंत्रणा की. लगभग 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में मंत्रिमंडल फेरबदल, विस्तार राजनीतिक नियुक्तियों और जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी लंबी चर्चा हुई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सह प्रभारी तरुण कुमार भी इस दौरान बैठक में मौजूद रहे. देर रात चले महामंथन के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है. मुख्यमंत्री आवास पर अजय माकन 4 घंटे … Read more

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए आज ‘कत्ल की रात’!, माकन दौरे पर बीजेपी का वार- इनसे उम्मीद कम

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए आज 'कत्ल की रात'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर में है. माकन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं. अजय माकन ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा की जाएगी. माकन के सामने पायलट और गहलोत कैंप में तालमेल बैठाना बड़ी चुनौती है. सूत्रों का दावा का है कि मंगलवार की रात राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कत्ल की रात है. माकन या तो आलाकमान का संदेश लेकर आए हैं या फिर इस दौरे से वे मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट यहां से ले जाकर आलाकमान को सौंपने वाले हैं. इधर … Read more

जिलों के ‘मुखिया’ के लिए कांग्रेस में खींचतान, कहीं गहलोत-पायलट कैंप तो कहीं ‘अपनों’ में मचा घमासान

जिलों के 'मुखिया' के लिए कांग्रेस में खींचतान

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस में 11 महीनों से भंग जिलाध्यक्षों के पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने भले ही कवायद तेज कर दी हो और सीधे नाम दिल्ली मंगाए जा रहे हो, लेकिन प्रदेश में 15 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां पर जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर घमासान जारी है. अपने-अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता आमने-सामने हो गए हैं. दरअसल इन जिलों में से कई जिले ऐसे हैं, जहां पर सचिन पायलट कैंप और अशोक गहलोत कैंप के नेता आमने-सामने हैं तो वहीं कई जिले ऐसे भी है जहां पर केवल अशोक गलत कैंप के लोग ही अपने-अपने समर्थकों को जिला … Read more

निर्दलीयों की मनमानी से परेशान पायलट समर्थक नेताओं का दिल्ली में डेरा, आलाकमान से आस

पायलट समर्थक नेताओं का दिल्ली में डेरा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समर्थकों के बीच वजूद की राजनीति का संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा है. गहलोत सरकार और संगठन से नाराज पार्टी के कई नेताओं ने अब अपनी आवाज आलाकमान तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में डेरा डाल रखा है. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्दलीय और बसपा प्रत्याशियों से हार चुके पार्टी के कई नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इस संबंध में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने के बाद के ये नेता अब दिल्ली में डेरा जमाकर बैठ गए हैं. निर्दलीय और बसपा से आने वाले विधायकों से नाराज 19 कांग्रेसी नेता अब आलाकमान से आर-पार की … Read more

स्वाभिमानी पायलट को अब जल्द लेना चाहिए ठोस निर्णय- डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दी सचिन को सलाह

डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दी सचिन पायलट को सलाह

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी अदावत के बीच अब बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक बड़ा बयान देकर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. सांसद किरोड़ी मीणा ने कांग्रेस आलाकमान पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पायलट दिल्ली गए तीन-चार दिन रुक कर आए, 50 से 60 फोन भी कर लिए लेकिन फिर भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका फोन तक नहीं उठाया. किरोड़ी ने कहा कि सचिन पायलट पार्टी में एक अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही है. यह प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री … Read more

‘कांग्रेस में गुटबाजी थी और रहेगी’- प्रदेश की राजनीति पर धारीवाल-चांदना की पायलट कैंप को खरी-खरी

प्रदेश की राजनीति पर धारीवाल-चांदना की पायलट कैंप को खरी-खरी

Politalks.News/Rajasthan– मरुप्रदेश राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी संग्राम के बीच गहलोत सरकार के दिग्गज मंत्री शांति धारीवाल ने पार्टी में गुटबाजी को स्वीकारा है. धारीवाल ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. धारीवाल ने कबूला है कांग्रेस में फूट थी, है और रहेगी. धारीवाल के इस बयान पर अशोक गहलोत सरकार के ही दूसरे मंत्री अशोक चांदना ने भी मुहर लगा दी है. गहलोत सरकार के ट्रबल शूटर हैं धारीवाल- यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सीएम गहलोत के बाद राजस्थान सरकार में नंबर दो मंत्री हैं. धारीवाल संसदीय कार्यमंत्री होने के साथ साथ यूडीएच मंत्रालय का जिम्मा भी सम्भालते हैं. … Read more

गहलोत समर्थक रामकेश मीणा का बड़ा बयान- पायलट नहीं होते तो 30 सीटें ज्यादा आती विधानसभा में

पायलट नहीं होते तो 30 सीटें ज्यादा आती विधानसभा में- रामकेश मीणा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में इस साल आए सियासी तूफान में एक नई बात जो सामने आई है वो यह कि इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सीधे एक-दूसरे पर कोई बयानबाजी करने से बच रहे हैं जबकि दोनों के समर्थकों के नित नियम से कोई न कोई बड़ा सियासी बयान सामने आ रहा है. जहां बीते दिन पूर्व पीसीसी चीफ चौधरी नारायण सिंह ने पायलट खेमे के लिए मंत्रिमंडल विस्तार और नियुक्तियों में जगह देने की वकालत की तो वहीं आज सीएम गहलोत के समर्थक माने जाने वाले निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जोरदार निशाना साधते हुए बयान दिया है. रामकेश मीणा ने कहा … Read more

प्रदेश में तेज हुआ सियासी घमासान, बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों ने पायलट गुट को बताया गद्दार

बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों ने पायलट गुट को बताया गद्दार

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच की सियासी तकरार के चलते अब दोनों गुटों के विधायक खुलकर एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए विधायकों ने जयपुर में बैठक कर जहां एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में अपनी निष्ठा जताई, वहीं सचिन पायलट गुट पर खुलकर हमला बोला है. सचिन पायलट गुट पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए विधायक संदीप यादव ने तो यहां तक कह दिया कि गहलोत सरकार से बगावत करने वाले 19 विधायक गद्दार हैं, जिनकी वजह से सरकार गिरने वाली थी. ऐसे लोग किस हक से … Read more