लोकतंत्र की नहीं यह अंहकार व गुरुर की भाषा जिसका काल नहीं होता लंबा- राठौड़ की चांदना को नसीहत

'जिनकी सरपरस्ती में आप बने...'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में काफी लंबे समय से थमी हुई सियासी गहमा गहमी अब एक बार फिर तेज हो चली है. गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की जयंती पर पुष्कर में आयोजित सभा में लगे नारों की गूंज अब और भी तेज हो चली है. सभा में पायलट समर्थकों ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चांदना और शकुंतला रावत को काले कपड़े और जूते दिखाए जिसके बाद से अशोक चांदना की सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. यही नहीं इसके लिए अशोक चांदना ने सचिन पायलट का नाम लेते हुए तो बड़ा बयान दिया ही लेकिन साथ में बीजेपी नेता एवं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र … Read more

पायलट को धमकी देकर चांदना ने दिया अपरिपक्वता का परिचय! या किसी सियासी ज्वालामुखी की है आहट

img 20220913 075808

Politalks.News/Rajasthan/Chandna/Pilot. बात कांग्रेस की करें या अन्य किसी भी दल की, पार्टी के अंदर किन्ही दो नेताओं के बीच आपसी खींचतान और वर्चस्व की की अघोषित लड़ाईयां चलती आई हैं. राजस्थान कांग्रेस में भी सदियों से शीर्ष नेताओं के बीच आपस में वैचारिक मतभेद चले आ रहे हैं, जिसके चलते समय समय पर ये नेता एक दूसरे के प्रति जुबानी बाण चलाते रहे हैं, लेकिन कभी सीधे सार्वजनिक रूप से मरने मारने की धमकी जैसी ओछी राजनीति पर नहीं आए. बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान की करें तो सियासी संकट के समय अपनी नेचर के विपरीत जाकर सीएम गहलोत ने पायलट को नकारा निकम्मा … Read more

बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में चांदना और रावत को दिखाए जूते, पायलट जिंदाबाद के जमकर लगे नारे

अपमानित चांदना का सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. लंबे समय तक गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं गुर्जर आरक्षण समिति के सुप्रीमो रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती के मौके पर आज पुष्कर में स्वर्गीय बैंसला की अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम हुआ. अस्थि विसर्जन से पहले एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय सिंह बैंसला को मंच पर समाज के सामने साफा पहनाकर उनकी विरासत सौंपी गई. वहीं गुर्जर आंदोलन में मारे गए 70 लोगों के परिजनों का मंच पर सम्मान भी किया गया. लेकिन इस कार्यक्रम ने उस सियासी रंग ले लिया जब मंच पर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं गुर्जर नेता अशोक चांदना और शकुंतला … Read more

गहलोत ने हिण्डोली को दी कई सौगातें तो ERCP को लेकर बोले- राजे के समय की योजना का विरोध क्यों?

हिण्डोली से सीएम गहलोत की बड़ी सौगातें

Politalks.News/AshokGehlot. शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिण्डोली (बूंदी) पहुंचकर लगभग 1512 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया. सीएम गहलोत ने हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना, मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, आईटीआई कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं 4 सड़क कार्यों का शिलान्यास करने के बाद सीएम गहलोत ने विशाल जनसभा को भी सम्बोधित किया. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में 2 साल की छूट देने के साथ ही 2013 में केदारनाथ हादसे में मरने वाले और लापता लोगों के परिजनों को भी अनुपकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी देने का एलान किया. वहीं सीएम गहलोत ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से … Read more

खेल परिषद को विभाग बनाने की घोषणा अगले बजट में, राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान की फिर हुई शुरुआत

सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

Politalks.News/Rajasthan/Sports. बीते रोज रविवार को हुए आईपीएल के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स की हार से भले ही प्रदेश के खेल प्रेमियों को निराशा हाथ लगी हो, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा खेलों के प्रोत्साहन को लेकर की गई घोषणाओं से इन खेल प्रेमियों को खुशी जरूर मिली होगी. सीएम गहलोत ने रविवार को एसएमएस इनडोर स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण और खिलाड़ी सम्मान समारोह में एक तरफ जहां राजस्थान में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान को फिर से शुरू करने की घोषणा की तो वहीं मंत्री अशोक चांदना की मांग पर खेल परिषद को विभाग बनाने की मांग को भी हरी झंडी दे दी. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने खेल … Read more

ब्यूरोक्रेसी का ये रवैया किसी भी रूप में नही किया जाएगा बर्दाश्त- चांदना के ट्वीट पर बेनीवाल का बड़ा बयान: RLP सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाए ब्यूरोक्रेसी पर सवाल, कहा- मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट सहित सत्ता पक्ष के नेताओं व विधायको द्वारा ब्यूरोक्रेसी को लेकर जो बातें कही गईं वो जाहिर कर रही हैं, की एक विधायक जिसका प्रोटोकॉल मुख्य सचिव से भी होता है बड़ा, उसको भुलाकर राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी किस कदर कर रही है जन प्रतिनिधियों का अपमान, ब्यूरोक्रेसी का ऐसा रवैया किसी भी रूप में नही किया जाएगा बर्दाश्त, अशोक चांदना और IAS कुलदीप रांका जो वर्तमान में हैं CM के प्रमुख सचिव, उनके बीच विवाद में आखिर किसका है दोष, इस पर स्वयं सीएम गहलोत को स्पष्टीकरण देने की है जरूरत, बेलगाम ब्यूरोक्रेसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए किसी भी दृष्टि से नहीं है उचित, एक तरफ देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव, दूसरी तरफ अंग्रेजों द्वारा बनाये गए बड़े बाबू जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों कर रहे हैं अपमान, जो है अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

hanuman beniwal's big statement on ashok chandna's tweet

चांदना के इस्तीफे की पेशकश पर CM गहलोत के बयान पर राठौड़ ने पूछा- आप बता दो किसे लें गंभीरता से

...आखिर क्यों डूब रहा है जहाज

Politlaks.News/Rajasthan/Chandna. 2023 के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव और उससे पहले आगामी 10 मई को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी सियासत गरमाई हुई है. इस बार ये नाराजगी पार्टी या आलाकमान के प्रति नहीं बल्कि प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के प्रति है. पिछले एक सप्ताह से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी लगातार सत्ताधारी नेताओं के निशाने पर है. गणेश घोघरा, रामलाल मीणा, राजेन्द्र बिधूड़ी, धीरज गुर्जर और सीएम सलाहकार तक ने पिछले दिनों में ब्यूरोक्रेसी को आड़े हाथ लिया है. वहीं बीते रोज गुरुवार को गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने मंत्रीपद से इस्तीफे की पेशकश करते हुए ट्वीटर बम फोड़ … Read more

जिनके घर शीशे के बने होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते- पूनियां पर चांदना का बड़ा पलटवार

सतीश पूनियां पर अशोक चांदना का बड़ा पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल (Rajiv Gandhi Rural Olympic Games) को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार (Gehlot Government) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधने वाले बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने कहा कि पूनियां का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. चांदना ने कहा कि जिनके घर शीशे के बने होते हैं वो दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंकते, जिस बीजेपी (BJP) ने नरेन्द्र मोदी के जिंदा रहते उनके नाम पर क्रिकेट स्टेडियम का नाम रख दिया, आज वो लोग स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर आपत्ति … Read more

मिशन 2023 को ध्यान में रख तैयार हुआ गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन का फॉर्मूला, सबको खुश करने की तैयारी

मंत्रिमंडल पुनर्गठन से साधेंगे मिशन-2023

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन और बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों का काउंट डाउन जारी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद इस बात के संकेत दे चुके हैं. किसी भी समय वो तारीख भी आ सकती है जिसका इंतजार कांग्रेस के कई विधायक करीब सवा साल से हाथ पर हाथ धर कर रहे थे. इन सब के बीच सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर गपशप का दौर जारी है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पुनर्गठन का इशारा दिए जाने के बाद से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए नामों और कुछ मौजूदा मंत्रियों की विदाई को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल पुनर्गठन का पूरा … Read more

मरुधरा की सियासी जंग में फिर हुई ‘जयचंद’ की एंट्री, गहलोत-पायलट कैंप में चढ़ेंगीं बांहें!

मरुधरा की सियासी जंग में फिर हुई 'जयचंद' की एंट्री

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का बहुमत के बावजूद हार ने सियासी कलह में तड़का लगा दिया है. सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना ने सचिन पायलट खेमे पर सीधा हमला बोला है. चांदना ने कुछ नेताओं को ‘जयचंद’ बता दिया. चांदना ने कहा कि, ‘मुझे इसमें बीजेपी से कोई शिकवा नहीं है, लेकिन कुछ ‘जयचंद’ बीजेपी के हाथ बिके हुए हैं. कांग्रेस में रहकर बीजेपी का काम कर रहे हैं. इनकी शिकायत ऊपर तक जाएगी’. अब चांदना के इस बयान पर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. चांदना का ‘जयचंद’ वाला बयान मरूधरा की राजनीति में उबाल ला सकता … Read more