मनसे प्रमुख राज ठाकरे को ईडी का समन

इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसिस सर्विस (आईएल एंड एफएस) में हुई वित्तीय धांधली के सिलसिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को समन भेजा गया है. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. राज ठाकरे से मनी लांड्रिंग के सिलसिले में पूछताछ होगी. ईडी ने उन्मेष जोशी को भी समन भेजा है, जो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवसेना नेता मनोहर जोशी के पुत्र हैं. उन्मेष जोशी सोमवार को मुंबई में ईडी के दफ्तर में हाजिर हो चुके हैं. ईडी के दफ्तर के बाहर उन्मेष जोशी ने पत्रकारों को बताया कि लगता है, ईडी के अधिकारी जांच में हमको भी शामिल करना चाहते हैं. उन्होंने बातचीत की, … Read more

मोदी ने ट्रंप से कहा- पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ना ही पड़ेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार देर रात फोन पर बात हुई. 30 मिनट की बातचीत में दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पर बातें हुईं. इस दौरान मोदी ने ट्रंप को दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ना ही होगा. पीएम मोदी ने इस दौरान क्षेत्रीय शांति का भी मसला उठाया. इसके बाद ट्रंप ने पाक पीएम इमरान खान से भी बात की और कश्मीर मामले में क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील करते हुए भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने की हिदायत दी. मंगलवार सुबह ट्रंप ने एक ट्वीट भी किया … Read more

राजस्थान-एमपी बने अपराध के गढ़, अपराधियों को राजनैतिक शह- शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान सोमवार को जयपुर के दौरे पर रहे. शिवराज सिंह ने इस दौरान भाजपा के विभिन्न सदस्यता कार्यक्रमों में शिरकत की. शिवराज सिंह ने सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. पत्रकार वार्ता की शुरूआत करते हुए सबसे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता का लोकसभा की सभी 25 सीटें जिताने के लिए आभार जताया.

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश अपराध के गढ़ बन गए हैं. अलवर गैंगरेप पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही न होना इसका सबूत है. इस पूरे प्रकरण में पुलिस मूकदर्शक बनी रही. जयपुर में महिला द्वारा थाने में आत्मदाह और अलवर मॉब लिंचिंग के शिकार हरीश की मौत और बाद में उसके पिता द्वारा आत्मदाह मामले में भी पुलिस ने चुप्पी साधे रखी. जयपुर शहर में पिछले दिनों हुए उपद्रव पर शिवराज सिंह ने कहा कि छोटी काशी कहलाए जाने वाले इस शहर में कावड़ियों पर पथराव किया गया. गहलोत सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहा है क्योंकि उन्हें राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है.

मोदी-शाह की जोड़ी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी
नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी बताते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि दोनों की मेहनत का ही नतीजा है कि अकेली भाजपा की सीटें लोकसभा चुनाव में 300 के पार हुई और अधिकांश राजनैतिक पंड़ितों की भविष्यवाणी फेल हुई. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर शिवराज सिंह ने दोनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम मोदी व शाह ने 70 साल पहले हुई नेहरूजी की ऐतिहासिक भूल को 48 घंटे मे सुधार दिया और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इतने बड़े मुद्दे पर अभी तक अपना रूख तक साफ नहीं कर पायी है गांधी परिवार इस विषय पर मौन है. जबकि तीन तलाक मुद्दे पर इन्होंने कड़ा विरोध जताया थ़ा. शिवराज ने राहुल गांधी को रण छोड़ दास कहकर संबोधित करते हुए कहा कि एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफ न करने पर उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

प्रदेश में 47 लाख लोग बीजेपी सदस्यता अभियान से जुड़े
भाजपा के सदस्यता अभियान पर जानकारी देते हुए शिवराज सिंह ने बताया कि भाजपा के इस सदस्यता अभियान के तहत राजस्थान में 47 लाख लोग भाजपा की सदस्यता इस अभियान के तहत अभी तक ले चुके है और यह अभियान अभी जारी है वहीे पूरे देश में 3.5 करोड़ सदस्य इस अभियान में जोडे जा चुके हैं. समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है. एमपी में भाजपा की सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हम सरकार बनाने के लिए कुछ नहीं करेंगे लेकिन कांग्रेस के कुछ टुकड़े इधर-उधर जुड़ जाए तो हम कह नहीं सकते. उन्होंने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर पत्रकार वार्ता में मौजूद फ़ोटो जर्नलिस्ट को बधाई भी दी.

प्रियंका ने फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा – भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों जमकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. प्रियंका गांधी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र की मोदी सरकार को कटखरे में खड़ा करते हुए देश में आयी भयंकर मंदी का जिम्मेदार बताया. सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, “सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है. कम्पनियों का काम चौपट है. लोगों को काम से निकाला जा रहा है और भाजपा सरकार मौन है. आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है?” प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ कुछ अखबारों की हैडलाइन वाली एक ज्वॉइट इमेज भी पोस्ट किया है जिसमें ऑटो … Read more

मोदी शाह पर प्रियंका गांधी का जोरदार हमला, पूछा, ‘क्या देश में लोकतंत्र बचा है?’

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू कश्मीर में उनकी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोके जाने के बाद शनिवार देर शाम प्रियंका गांधी ने सिलसिलेवार दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘किस आधार पर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया? क्या मीडिया से बात करना गुनाह है? जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जो भारत के संविधान का सम्मान तथा उसका … Read more

कश्मीर मुद्दे पर बंद कमरे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर के मुद्दे पर बंद कमरे में बैठक होने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार को कठघरे में लाने की कोशिश की है. कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जो कुछ हो रहा है, उससे हम बहुत हैरान हैं. यह पूरे भारत के लिए चिंता का विषय है. इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यहां कानून में कोई भी बदलाव भारत का आंतरिक मामला है. लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि 55-60 साल के बाद पहली बार इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिशें हो … Read more

कश्मीरी मुसलमानों को भारतीयता के ढांचे में ढालने का लक्ष्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब कश्मीरी मुसलमानों को भारतीयता के सांचे में ढालना अगला लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से में मुसलमान भारतीयता को स्वीकार कर चुके हैं. कश्मीरी मुसलमानों को भी ऐसा करना चाहिए. उन्हें भी भारतीयता के रास्ते पर चलना चाहिए. इन्द्रेश कुमार के मुताबिक एक अलग तरह का इस्लाम भी चल रहा है, जो न रमजान का सम्मान करता है और नही ईद का. उसका काम सिर्फ हिंसा फैलाना है. पुलवामा की घटना इसका स्पष्ट उदाहरण है. कश्मीरी मुसलमानों को इस तरह के इस्लाम से बचना चाहिए. जब सारे … Read more

370 हटने के 12 दिन बाद पांच जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल, लोगों को आवाजाही में छूट

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने लगे हैं. कश्मीर में पिछले 12 दिनों से यानी 4 अगस्त से बंद पड़ी इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है. हालांकि, फिलहाल जम्मू में उपभोक्ता सिर्फ 2जी सेवा का फायदा ही उठा पाएंगे. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की गई है. केंद्र सरकार ने जिन इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की गई है उनमें जम्मू, रियासी, सांबा, कठुआ और उधमपुर जैसे इलाके शामिल हैं. घाटी में भी लैंडलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं. साथ ही कश्मीर घाटी के 50 हजार लैंडलाइन कनेक्शन भी शुरू किया गया है. शुक्रवार को ही … Read more

मोदी ने छठी बार लालकिले से फहराया तिरंगा, भाषण में की ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ की घोषणा

?? सभी देशवासियों को पॉलिटॉक्स परिवार के तरफ से 73वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं?? देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार छठी बार लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. इस दौरान मोदी ने बड़ा एलान करते हुए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ की घोषणा की. साथ ही तीन तलाक, अनुच्छेद 370 समेत जल संरक्षण को लेकर बात की. उन्होंने देश में पानी की समस्या से लेकर जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जाताई. पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई भी दी. सफेद कुर्ता और चुड़ीदार पैजामा पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब लाल किला … Read more