आर्थिक मंदी के बीच क्या जंग के लिए बचा रहे रिजर्व पैसा?

इन दिनों आर्थिक मंदी (Economic Downturn) की खबरें (News) बहुत आ रही हैं. आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth) का अनुमान घट रहा है. औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) के आंकड़े निराशाजनक हैं. बैंकों (Banks) का एनपीए (NPA) बढ़ता जा रहा है. लोगों ने खर्च कम कर दिए हैं. बाजार में पैसे की कमी देखी जा सकती है. कई लोग कह रहे हैं कि नोटबंदी के बाद से ऐसी स्थिति बनी है. मोदी सरकार (Modi Government) पर आरोप लगाए जा रहे हैं. इस बीच सरकार रिजर्व बैंक के आरक्षित कोष से 1.76 लाख करोड़ रुपए ले रही है. इसको लेकर भी कई बातें हो रही हैं. इस माहौल में नया इंडिया के … Read more

सिंधिया समर्थकों की इस्तीफे की धमकी के बीच सोनिया से मिले कमलनाथ, पर नहीं बनी बात

मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर उठा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है, प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की नाराजगी और उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं की इस्तीफे की धमकी के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की. कमलनाथ (Kamalnath) और सोनिया गांधी के बीच चली आधे घंटे की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पीसीसी चीफ का एलान हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, मुलाकात के बाद अब भी मप्र के नए पीसीसी चीफ को लेकर पेंच फंसा हुआ है. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम कमलनाथ जब बाहर आए तो … Read more

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार देर रात हुई मोदी कैबिनेट की एक अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी मिली. बैठक की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. उसके बाद मेडिकल क्षेत्र में सुधार, एफडीआई और गन्ना किसानों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य और उद्योग व रेल मंत्री मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे. हेल्थ और मेडिकल केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. अगले … Read more

श्रीनगर में नेकां और पीडीपी के दफ्तरों में सन्नाटा, सिर्फ भाजपा के दफ्तर में चहल-पहल

श्रीनगर में नेकां और<a href=”https://politalks.news/silence-in-national-conference-and-pdp-offices-in-srinagar/”>केंद्र की मोदी सरकार </a> (Narendra Modi Government) के जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) का विशेष दर्जा खत्म करने और लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाने के फैसले के बाद पांच अगस्त से श्रीनगर में राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय पार्टियों के तमाम प्रमुख नेता इन दिनों नजरबंद हैं, जिनमें नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah), उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah), पीडीपी की नेता पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti), जम्मू-कश्मीर पीपल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन (Sajjad Lone) और आईएएस छोड़कर जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट शुरू करने वाले फैसल खान (Faisal Khan) … Read more

उत्तरप्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम: प्रियंका गांधी

उत्तरप्रदेश सरकार  महिलाओं को  भाजपा (BJP) नेता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में उन्हीं के कॉलेज की छात्रा (College Student) के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की खबर पर कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh) की भाजपा सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने में विफल रहने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने बुधवार को किये गये ट्वीट में चिन्मयानंद के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है. बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद मामले पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उत्तर … Read more

सिंधिया समर्थकों की चेतावनी अगर 10 दिनों में पीसीसी अध्यक्ष नहीं बनाया तो देंगे इस्तीफा

सिंधिया समर्थकों की चेतावनी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) के कद्दावर युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के राजनीतिक भविष्य को लेकर उनके समर्थकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. समर्थकों का दबाव है कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस संगठन की कमान सौंपी जाए. ज्‍योतिरादित्‍य को मध्‍यप्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष (MP Congress President) बनाने की मांग करते हुए उनके समर्थकों ने चेतावनी तक दे डाली है कि यदि प्रदेश अध्‍यक्ष नहीं बनाए गए तो इस्‍तीफा दे देंगे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ (PCC Chief) बनाए जाने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है. मध्यप्रदेश में उनके समर्थक खुलकर समर्थन में उतर गए है और कमान सिंधिया को सौंपने की मांग पर अड़ गए है. दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने इस्तीफा देते हुए हाईकमान को धमकी दी है कि अगर 10 दिन के अंदर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष की कमान नहीं सौंपी तो जिले के 500 सिंधिया समर्थक इस्तीफा देंगे. इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर कांग्रेस में घमासान मच गया है.

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के अध्यक्ष राकेश मावई ने एलान किया है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया अध्यक्ष नहीं बने तो मुरैना की कार्यकारिणी सहित वे खुद भी इस्तीफा दे देंगे. यह मांग मावई ने सीधे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की है. मंगलवार को जबलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सिंधिया के पक्ष में प्रदर्शन किया.

कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका को लेकर अब उनके समर्थक चिंतित और परेशान होने लगे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले जब प्रदेश अध्यक्ष का माहौल बना, तब उन्हें मध्य प्रदेश से हटाकर आधे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया. उनके समर्थक सिंधिया की आम चुनाव में हुई हार के लिए इसी कारण को जिम्मेदार मानते हैं. समर्थकों का मानना है कि यदि सिंधिया मध्यप्रदेश में ही सक्रिय रहते तो न केवल खुद की, बल्कि आसपास की एक-दो सीटें और निकाल सकते थे.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भाजपा के सहयोग से ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं मुख्यमंत्री!

गौरतलब है कि लोकसभा में सिंधिया को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ उत्तरप्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था और हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये बनी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इस पर सिंधिया समर्थकों की गहरी नाराजगी खुलकर सामने आ रही है. समर्थकों का कहना है कि अब जबकि राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन का वक्त आया तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाकर महाराष्ट्र में उलझा दिया है.

सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी तो खुलकर मैदान में आ चुकी हैं, उनका कहना है कि सिंधिया को मप्र में ही कोई जिम्मेदारी दी जानी थी, महाराष्ट्र में कौन पूछ रहा है. बता दें, इससे पहले भी सिंधिया समर्थकों ने उनको मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. जबकि कुछ समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश में पोस्टर भी लगवा दिए थे.

Like Us on Facebook

दलाई लामा मानते हैं, भारत-पाकिस्तान का विभाजन ही गलत था

दलाई लामा मानते हैं जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) का विशेष दर्जा समाप्त होने और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद एक अखबार ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) का इंटरव्यू छापा है, जिसमें दलाई लामा की प्रतिक्रिया यह है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Ladakh) की छोड़िए, मैं तो भारत-पाकिस्तान (Pakistan) के विभाजन को ही गलत मानता हूं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिए हैं, यह सही है या नहीं, यह जटिल सवाल है. मेरा मानना यह है कि देश का विभाजन ही गलत हुआ. महात्मा गांधी भी इसके खिलाफ थे. दलाई लामा … Read more

कश्मीर मुद्दे पर मोदी को मिला राहुल गांधी का साथ

मोदी को मिला राहुल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार के खिलाफ हों लेकिन जम्मू कश्मीर की मध्यस्थता के मुद्दे पर मोदी 2.0 सरकार को राहुल गांधी का साथ मिल रहा है. उनका एक ताजा बयान इस बात की पुष्टि कर रहा है. बुधवार की सुबह राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं मोदी सरकार से कई मुद्दों पर असहमत हूं लेकिन मुझे यह पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तान या किसी अन्य विदेशी देश के लिए कोई जगह नहीं … Read more