जम्मू कश्मीर में शिक्षा और इंटरनेट पर गुलाम नबी ने राज्यसभा में अमित शाह को घेरा

Amit Shah on Kashmir

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कश्मीर में धारा 370 हटने के 100 दिन पूरे होने के मौके पर राज्यसभा में जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों पर रिपोर्ट पेश की. उन्होंने मौजूदा सांसदों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया. उन्होंने (Amit Shah on Kashmir) उच्च सदन में पेश की गई गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया कि स्कूल कॉलेजों में हाल में हुई परीक्षाओं में छात्र छात्राओं की उपस्थिति 99.7 फीसदी रही है. राज्य में शिक्षा के मुद्दे पर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने गृहमंत्री अमित शाह को घेरा. गुलाम नबी ने प्रश्न करते हुए शाह से पूछा कि माननीय मंत्री महोदय ने परीक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति तो 99.7 फीसदी दिखा दी लेकिन 5 अगस्त से अब तक स्कूल और कॉलेजों में उनकी उपस्थिति 5 प्रतिशत से भी कम है. हालांकि उनके इस प्रश्न पर राज्यसभा में गहमा गहमी हो गयी. इसके देखते हुए राज्यसभा सभापति महोदय एम. वेंकैया नायडू ने दोनों की बैठने का आदेश दिया.

इससे पहले अमित शाह ने गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पढ़ते हुए सदन को बताया (Amit Shah on Kashmir) कि घाटी में अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में खासी कमी देखी गई है. जनवरी से 4 अगस्त तक पत्थरबाजी के 361 मामले दर्ज हुए हैं. इसके मुकाबले 5 अगस्त से 15 नवंबर तक केवल 190 पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं जिनमें 765 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ये आंकड़े पिछले सालों की तुलना में काफी कम है. 5 अगस्त से लेकर अब तक किसी भी नागरिक की जान पुलिस या सुरक्षा बलों की गोली से नहीं गई.

यह भी पढ़ें: ‘अयोध्या मामले में जिन्होंने नहीं माना सुप्रीम कोर्ट का फैसला, वे देशद्रोही’- गिरिराज सिंह

अमित शाह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में वर्तमान हालात सामान्य हैं और तेजी से सुधर रहे हैं. किसी भी इलाके और थाना क्षेत्र में कर्फ्यू की स्थिति नहीं है जबकि 195 थानों में 144 लागू नहीं है. J&K में सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी अस्पताल और सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल कॉलेज खुले हुए हैं जहां बिना किसी डर के कार्य हो रहा है. शिक्षा संस्थानों में सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित हुई हैं और परीक्षाओं में स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं की उपस्थिति 99 फीसदी से भी ज्यादा रही है.

उन्होंने (Amit Shah on Kashmir) कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यातायात सुविधा सुचारू हो चुकी हैं और बैंकिंग सिस्टम और फोन सुविधा शुरू कर दिया गया है. सभी अस्पतालों में दवाईयां मौजूद हैं. बाजारों की सभी दुकाने रोजाना खुल रही हैं और किसी चीज की या आने जाने में कोई दिक्कत नहीं है. पर्यटकों की संख्या में खास इजाफा हुआ है. पिछले 6 महीने में 34 लाख से अधिक पर्यटक जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं जिनसे 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई. सेबों की भारी खपत भी प्रदेश से बाहर भेजी जा रही है.

जम्मू कश्मीर में इंटरनेट की बहाली पर अमित शाह (Amit Shah on Kashmir) ने जवाब देते हुए कहा कि इस बारे में स्थानीय प्रशासन फैसला लेगा. गृहमंत्री ने कहा कि फिलहाल इंटरनेट चालू करने का फैसला गलत साबित हो सकता है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने बताया कि पड़ौसी देश की आंखें जम्मू कश्मीर और यहां के हालातों पर गढ़ी हुई है. सुरक्षा दृष्टि से देखते हुए ऐसा करना फिलहाल के लिए गलत हो सकता है. इसी बात पर पलटवार करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पड़ौसी मुल्क तो 1947 से ऐसा कर रहा है लेकिन खास स्थितियों में भी इंटरनेट और फोन सेवाएं केवल एक दिन के लिए बंद हुई हैं लेकिन अब तो तीन महीने से भी अधिक हो गए हैं. इस मुद्दे पर जैसे ही अमित शाह जवाब देने के लिए खड़े हुए, राज्यसभा स्पीकर ने दोनों को अपनी जगह पर ​बैठने का आदेश दिया.

बड़ी खबर: निकाय चुनावों में पिछड़ी बीजेपी, पूनियां ने लगाए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप

एनआरसी के मसले पर भी गृहमंत्री ने राज्यसभा में सांसदों के सवालों का का उत्तर दिया. उन्होंने कहा कि असम में ऐसा करना सफल रहा है. जिन लोगों का नाम नागरिकता की सूची में नहीं आया है, उन्हें ट्रिबिनल में जाने की छूट दी गई है. जिन लोगों के वकील और केस लड़ने के लिए पैसे नहीं है, उनके लिए ट्रिबिनल में वकील और केस का तमाम खर्चा राज्य सरकार के वहन करने की व्यवस्था की जा रही है.

आज कश्मीर में लिखा गया नया इतिहास, रात 12 बजे से बदला J&K का संविधान

Jammu and Kashmir

आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को ऐतिहासिक दिन है. आज से जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख नए केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं. अब से यहां वही संविधान, वही तिरंगा और सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू होंगे जो पूरे देश में लागू होते हैं. गुजरात कैडर के आईएएस अफसर रहे गिरीश चंद्र मुर्मू ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली. मुर्मू को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने उप राज्यपाल पद की शपथ दिलाई. इससे पहले राधा कृष्ण माथुर ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली. इससे पहले लद्दाख जम्मू-कश्मीर … Read more

कुलगाम में आतंकी हमला दुनिया के सामने भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश मात्र है!

Terrorist attack in Kashmir

कश्मीर के कुलगाम इलाके के कटरासू में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक आतंकी हमला हुआ जिसमें कुछ दहशतगर्दियों ने छह बाहरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पांच की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है. ये सभी मजदूर पश्चिमी बंगाल के रहने वाले बनाए जा रहे हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. गौर करने वाली बात ये सामने आ रही है कि आखिर ये हमला तब क्यों हुआ जब यूरोपियन सांसदों का एक डेलिगेट वहां के हालातों को करीब से जानने और स्थानीय लोगों से बात करने आया था. इसके दूसरी ओर, 5 अगस्त को यहां से अनुच्छेद 370 और 35ए … Read more

‘गैरों पे करम अपनो पे सितम, ऐ जान-ए-वफ़ा तु ज़ुल्म न कर’

Asaduddin Owaisi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. यूरोपीय यूनियन के 28 सांसदों का एक दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजाजत से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचा हुआ है. ये सभी सांसद जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और घाटी के युवाओं समेत कई लोगों से मुलाकात करेंगे. हाल में कश्मीर पुलिस प्रशासन ने देश के कुछ आला नेताओं को वहां का दौरा करने से रोका था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद भी इस लिस्ट में थे जिन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए श्रीनगर एयरपोर्ट से वापिस लौटा दिया गया. अब यूरोपियन डेलिगेशन के वहां जाने और स्थानीय लोगों से मिलने को लेकर विपक्ष ने … Read more

कश्मीर में यूरोपियन डेलिगेशन पर शुरू हुआ दंगल, ओवैसी ने बताया ‘नाजी लवर’

European delegates in Kashmir

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. यूरोपियन संसद के 28 सांसद (European Delegates in Kashmir) मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचा. सांसद इस दौरान जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और घाटी के युवाओं समेत कई लोगों से मुलाकात करेंगे. मोदी की इजाजत से जम्मू कश्मीर पहुंचे इस यूरोपियन डेलिगेशन पर विपक्ष का दंगल शुरू हो गया है. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर सरकार की दोहरी नीति और राजनीतिकरण पर सवालिया निशाना उठाया. ओवैसी ने दल में शामिल सांसदों को ‘नाजी लवर’ बताया. बता दें, जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य … Read more

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होगा और 13 दिसंबर तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालयों को औपचारिक रूप से इस आशय की सूचना भेज दी है. संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) ने 16 अक्टूबर को हुई बैठक में यह फैसला कर लिया था. सोमवार को फैसले की अधिकृत सूचना जारी कर दी गई है. यह भी पढ़ें: भाजपा रणनीति के चाणक्य ‘अमित शाह’ का है आज जन्मदिन इस संबंध में दोपहर बाद एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव और राज्यसभा व संसदीय कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. गौरतलब है कि … Read more

वीडियो खबर: सिंधिया के कारण एक बार फिर गरमाई मध्यप्रदेश की राजनीति

मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक पोस्टर जमकर सुर्खिया बटौर रहा है. दरअसल इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ उनका भी फोटो लगा है जिसके बाद एमपी की राजनीति में गदर मच गया है. सिंधिया आगमन पर बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने ये पोस्टर लगवाया है. इसके बाद सियासी गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि सिंधिया बीजेपी में जाने की तैयारी कर रहे हैं. वैसे भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी रिश्ते ठीक नहीं हैं.

मध्यप्रदेश के भिंड में मोदी-शाह के साथ नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश के भिंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पोस्टर में सिंधिया की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की भी तस्वीर है. न्यूज एजेंसी ANI में छपी खबर के मुताबिक यह पोस्टर गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के भिंड आगमन पर बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने सिंधिया के अनुच्छेद 370 पर समर्थन के लिए लगाया है. इसके मीडिया में आने के बाद मध्यप्रदेश का राजनीतिक पारा एक दम से गरमा गया है. दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भिंड के दौरे पर … Read more

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने भी किया बीडीसी चुनाव का बायकाट

BDC Election

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में हो रहे विकासखंड विकास परिषद (BDC Election) के चुनावों में भाग लेने से नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के इनकार करने के बाद कांग्रेस ने भी इन चुनावों का बायकाट कर दिया है. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी में पार्टी के अधिकतर नेताओं के खिलाफ पाबंदियां लगी हैं या उन्हें नजरबंद कर दिया गया है. इसके खिलाफ कांग्रेस ने बीडीसी चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इससे पहले कांग्रेस ने इन चुनावों में भाग लेने की बात कही थी. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने बीडीसी के चुनाव (BDC Election) … Read more

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कहीं न बन जाये ‘मौन की बात’: शशि थरूर

लोकसभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए एक खुला खत लिखकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग को लेकर 49 हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के बाद उनके खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है. ऐसे में किसी की आलोचना को देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है. Urging all those who believe in #FreedomOfExpression to send this or similar letters to @PMOIndia @narendramodi urging him to … Read more