Article 370
Article 370 of the Indian constitution gave special status to Jammu and Kashmir—a region located in the northern part of Indian subcontinent which was administered by India as a state from 1954 to 31 October 2019, and a part of the larger region of Kashmir, which has been the subject of dispute between India, Pakistan, and China since 1947—conferring it with the power to have a separate constitution, a state flag and autonomy over the internal administration of the state.
कश्मीर में ईद के मौके पर एक दिन की ढील दे सकती है सरकार
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार 12 अगस्त को ईदुज्जुहा का त्योहार है. कश्मीर घाटी में इन दिनों कई जगह निषेधाज्ञा लगी हुई है. कश्मीर में रहने वाले सभी लोगों को राज्य से बाहर भेज दिया गया है. श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के शहरों, कस्बों में बाजार, कारोबार ठप है. अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है. इस तरह जो विकट परिस्थिति बनी है, उसमें कश्मीर के बहुत से लोग ईदुज्जुहा का त्योहार मनाएंगे. सरकार ने बकरा ईद के मौके पर निषेधाज्ञा शिथिल करने का फैसला किया है. लोगों को जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत दी जाएगी. करीब एक हफ्ते के सन्नाटे के बाद माहौल … Read more
अजित डोभाल पर गुलाब नबी का विवादित बयान, भड़की बीजेपी, श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोका गया आजाद को
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल की कश्मीरियों के साथ मुलाकात को लेकर एक विवादित बयान दिया. उन्होंने कश्मीरियों के साथ डोभाल के खाना खाने के वीडियो पर बयान देते हुए कहा कि “पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो“. दरअसल, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद बुधवार को एनएसए अजित डोभाल सुरक्षा का जायजा लेने कश्मीर पहुंचे थे. यहां अजीत डोभाल ने आम कश्मीरियों के साथ आतंक का गढ़ माने जाने वाले शोपियां में सडक के किनारे खड़े होकर खाना खाया. बातचीत में लोगों को भरोसा दिलाया, उनका … Read more
शाह के भाषण में POK और अक्साई चिन, पाकिस्तान के साथ-साथ बौखलाया चीन
जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का फैसला होने के बाद चीन और पाकिस्तान की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. नक्शे के मुताबिक कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है और लद्दाख के एक हिस्से अक्साइ चिन पर चीन का कब्जा है. राज्य पुनर्गठन प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजित करते हुए लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश होगा. गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा हमने POK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा माना है. अमित शाह के इस बयान के बाद चीन और पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ गई हैं. गृह मंत्री … Read more
जम्मू-कश्मीर को लेकर राजनीतिक उथल पुथल तेज
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद पूरे देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है. सबसे ज्यादा परेशानी कश्मीर के अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों को है, जिनकी राजनीति ही कश्मीर की विशेष परिस्थितियों के आधार पर चलती थी. फारूख अब्दुल्ला आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कि वह अपनी मर्जी से अपने घर में बैठे हैं. कनपटी पर गन रखकर उनको संसद में नहीं लाया जा सकता. कांग्रेस भी भारी दुविधा में फंस गई है, क्योंकि कई कांग्रेस नेता मोदी सरकार के फैसले … Read more
मोदी सरकार के फैसले पर बौखलाया पाकिस्तान, इमरान खान ने दी जंग की धमकी
मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और धारा 35ए समाप्त किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले से पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है. भारत सरकार के इस निर्णय के बाद पाकिस्तान की ओर से जंग की धमकी भी मिली है. इस बीच खबर है कि पाकिस्तान अब भारत की फ्लाइट्स के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने की तैयारी में है. गौरतलब है कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय हवाई जहाजों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. पाकिस्तान ने अपनी पूर्वी सीमा पर फौज बढ़ा दी है. मोदी फैसले के बाद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान … Read more
‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, चिंता मत करो बेटा इसे भी सुलझा लेंगे’
जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद पाकिस्तान की आवाम और सरकार में बौखलाहट साफ देखी जा सकती है. केंद्र सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और धारा 35ए को समाप्त कर दिया. इस फैसले के बाद एक ओर तो पाक प्रधानमंत्री इमरान खान सेना को जंग के लिए तैयार रहने की सलाह दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद आफरीदी और बीजेपी के दिल्ली सांसद गौतम गंभीर इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए. दोनों की यह तीखी तकरार ट्विटर पर हुई और खासी ट्रेंडिंग में रही. आफरीदी ने न केवल भारत सरकार के इस कदम को … Read more
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक-2019 लोकसभा में भी हुआ पास
सोमवार को राज्यसभा में पारित हुआ ऐतिहासिक ‘जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक-2019’ मंगलवार को लोकसभा में भी पास हो गया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक-2019 को पेश किया जो वोटिंग के बाद पास हो गया. दिनभर चले हंगामे के बाद शाम को हुई वोटिंग में विधेयक के पक्ष में 367 और विपक्ष में 67 वोट पड़े. सदन में मौजूद सदस्यों की कुल संख्या 434 रही. समाजवादी पार्टी ने इस दौरान सदन से वॉकआउट किया. बिल में जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने तथा अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को समाप्त करने के प्रस्ताव हैं. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक-2019 बिल … Read more
कैसा होगा ‘नया कश्मीर’, युवाओं को मिलेंगे आगे बढ़ने के सुअवसर
सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा370 और 35A को समाप्त करके लिये गए ऐतिहासिक फैसले के बाद स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने के सुअवसर मिलेंगे, इसमें कोई संयश नहीं है. अभी तक धारा 370, दोहरी नागरिकता और अन्य प्रतिबंधों के चलते युवाओं को न तो यहां से बाहर निकलने का मौका मिलता था और न ही किसी और को यहां आने का. बेरोजगारी यहां की सबसे बड़ी समस्या है जिससे चलते युवा वर्ग बहकावे में आता है और पत्थरबाजों की शक्ल ले लेता है. लेकिन अब सभी तक के प्रतिबंध यहां से हट चुके हैं और एकल नागरिकता के साथ सुप्रीम कोर्ट के सभी कानून एवं नियम … Read more