कौन संभालेगा अमित शाह की विरासत? जेपी नड्डा का नाम सबसे ऊपर

politalks.news

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और अमित शाह के राजनीतिक कौशल के दम पर बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की. जिसमें पार्टी को 303 सीटों पर फतह हासिल हुई. सीटों की यह संख्या भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में किसी गैर कांग्रेसी दल को मिली सीटों से सबसे ज्यादा है. बंपर जीत के बाद मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया. इसमें दो ऐसे चेहरे शामिल हुए जिनकी एंट्री सभी के लिए चौकाने वाली रही. ये चेहरे हैं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर. देश के हर हिस्से में खुद के अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी का … Read more

मोदी सरकार में राज्य मंत्री बने कैलाश चौधरी का विवादों से रहा है पुराना नाता

politalks.news

मोदी मंत्रिमंडल में गजेन्द्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल को तो जगह मिलनी तय थी, लेकिन कैलाश चौधरी के नाम ने सबको चौंका दिया. क्योंकि बाड़मेर से पहली बार चुने गए सांसद कैलाश चौधरी का विवादों से गहरा नाता रहा है. हिस्ट्रीशीटर रहने के साथ कैलाश चौधरी अपने बेतुके बयानों के लिए भी विवादास्पद रहे हैं. यह वही कैलाश चौधरी है जिन्होंने राहुल गांधी को गद्दार बताते हुए उन्हें शूट करने वाला बयान दिया था. दरअसल, कैलाश चौधरी ने यह बयान राहुल गांधी के कन्हैया प्रकरण में जेएनयू में जाने के बाद दिया था. इस दौरान कैलाश चौधरी ने कहा कि जिसे कांग्रेस अपना राजकुमार मान रही है वह … Read more

मोदी सरकार में शामिल क्यों नहीं हुई नीतीश कुमार की पार्टी?

politalks.news

देश में जब इस बात को लेकर हर कोई जानना चाहता था कि मंत्रीमंडल में किसका नंबर लगेगा. उसी वक्त एक अप्रत्याशित खबर आई. खबर थी कि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी. खबर आने के बाद राजनीतिक हल्कों में तहलका मच गया. नहीं शामिल होने के कारण तलाशे जाने लगे. लेकिन फिर कुछ समय बाद जानकारी आई कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से चर्चा कर अपनी बात उनके समक्ष रख दी है. जिसमें उनकी तरफ से कहा गया कि जेडीयू सरकार में शामिल नहीं होगी. शुरुआत में कयास लगाए जाने लगे कि नीतीश कुमार जो विभाग चाहते थे, वह विभाग जेडीयू को नहीं … Read more

गृह मंत्री अमित शाह कैसे बीजेपी को ‘अध्यक्ष’ से भी ऊंचे मुकाम पर ले जा सकते हैं?

politalks.news

अमित शाह ने कभी कहा था कि ‘बीजेपी के बिना मैं सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं हूं. अगर बीजेपी को मेरे जीवन से निकाल दिया जाए, तो सिर्फ़ ज़ीरो ही बचेगा. मैंने जो कुछ भी सीखा और देश को दिया है, सब बीजेपी का ही है.’ जाहिर है बीजेपी की सेवा उनका परम धर्म है और इसके लिए वे एड़ी-चोटी का जोर लगाने के साथ दिन-रात एक करते रहे हैं. लगातार दूसरी बार मोदी सरकार की केंद्र में वापसी में किसी भी लिहाज से इनकी भूमिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कमतर नहीं आंका जा सकता. अब जब अमित शाह देश के नये गृह मंत्री बन चुके हैं, तो … Read more

पिछली बार के मुकाबले दो साल युवा है इस बार का मंत्रीमंडल, स्मृति सबसे युवा मंत्री

PoliTalks news

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद गुरूवार शाम उनके मंत्रीमंडल के 57 मंत्रियों ने भी पद व गोपनियता की शपथ ग्रहण की. खास बात यह रही कि अगर उनके मंत्रीमंडल की औसत आयु निकाली जाए तो यह मंत्रीमंडल पिछली बार के मुकाबले दो साल युवा है. पिछली बार मोदी सरकार के मंत्रीमंडल की औसतन आयु 62 वर्ष थी जबकि यह आयु इस बार दो साल कम यानि 60 साल है. ऐसे में उम्मीद यही होगी कि यह मंत्रीमंडल पहले की तुलना में अधिक जोश के साथ अपना काम करेगा. मोदी सरकार के मंत्रीमंडल में अमेठी (यूपी) संसदीय सीट से गांधी फैमली के गढ़ को ढहाने … Read more

ये हैं पीएम नरेंद्र मोदी के अनमोल रत्न

PoliTalks news

आज नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. इस दौरान कई सांसदों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दरबार में दाखिल होने के लिए मंत्री पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण की. राजस्थान के तीन सांसदों को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है. समारोह में कुल 58 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें से 25 कैबिनेट मंत्री और 24 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. 19 नए चेहरों को मौका दिया गया है. आइए जानते हैं कि शपथ ग्रहण समारोह में किन-किन रत्नों को पीएम नरेंद्र मोदी … Read more

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे देश-विदेश के ये खास मेहमान

PoliTalks news

आज शाम दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी फिर से लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. इस भव्य समारोह में करीब आठ हजार देसी-विदेशी मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है. इस शपथ ग्रहण के गवाह कुछ खास मेहमान भी बनने वाले हैं. नीचे दी गई लिस्ट में उन चुनिंदा खास आगंतुकों के नाम शामिल हैं जो इस शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे… BIMSTEC देशों के प्रमुख होंगे शामिल भूटान के प्रधानमंत्री डॉ.लोटे तशरिंग थाईलैंड के विशेष अधिकारी ग्रिसदा बूनराच म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति सोरांव जेनेबकोव नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ये सितारे बिखेरेंगे अपनी चमक … Read more

आज शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, 8 हजार मेहमान करेंगे शिरकत

politalks.news

लोकसभा चुनाव में बड़ी और शानदार जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले हैं. मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह की सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं. खास बात यह है कि इस बार का मोदी शपथ ग्रहण समारोह पिछले बार से कहीं भव्यता लिए हुए नजर आएगा. इसका अंदाजा केवल इस बात से ही लगाया जा सकता है कि समारोह में करीब 8 हजार मेहमानों के आने की उम्मीद है. समारोह में मोदी के साथ करीब 50 मंत्री भी अपने पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण करेंगे. बीजेपी … Read more

मोदी की टीम में शामिल हो सकते हैं UP के ये खिलाड़ी, स्मृति ईरानी पर होगी नजर

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में धुंआधार वापसी के बाद एनडीए ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि मोदी लहर आज भी कायम है. देश की राजनीति में सबसे अहम माने जाने वाले राज्य उत्तरप्रदेश पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी. सबसे ज्यादा सीट रखने वाले इस राज्य की सियासी नब्ज को टटोलने में हर कोई लगा हुआ था. तरह-तरह के आंकड़ें भी सामने आ रहे थे लेकिन बीजेपी वहां इस बहुमत के साथ इतिहास रचेगी, ये शायद किसी को अंदाजा नहीं था.

सपा-बसपा और लोकदल के गठबंधन के बावजूद यूपी में एनडीए ने 64 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस प्रचंड जीत के बाद अब सुगबुगाहट तेज हो चुकी है कि उनकी इस टीम में कौन मंत्री बनेगा. साथ ही यहां से चुनाव जीते कई सांसदों की उम्मीदें आसमान छूने लगी हैं. नरेंद्र मोदी कैबिनेट में उत्तरप्रदेश से छह नए मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को मिलाकर उत्तरप्रदेश से एक दर्जन से अधिक मंत्री केंद्र सरकार में रहेंगे. इसके लिए अंदर खाने प्रयास भी शुरू हो गए हैं और मोदी की सूची में शामिल होने के लिए हर संभव कोशिश हो रही है.

यह संकेत साफ है कि सरकार में उत्तरप्रदेश को विशेष महत्व मिलेगा क्योंकि यह नरेंद्र मोदी का राज्य है. जातीय संतुलन के साथ क्षेत्रीय समीकरण भी साधे जाएंगे. बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में सहयोगी समेत 64 सीटें जीती हैं. 2014 में 73 सीटें जीतने के बाद मोदी सरकार में उत्तरप्रदेश से दर्जनभर मंत्री शामिल किए गए थे. अब जीते हुए मंत्रियों में किसे दोबारा शपथ लेने का मौका मिलेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ सांसदों की तकदीर का ताला जरूर खुल सकता है. अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मंत्रिमंडल में महत्व बढ़ेगा. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को सहेजते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की है इसलिए उनके महत्व को कमतर नहीं किया जा सकता है.

उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के जातीय समीकरण को ध्वस्त करने और 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव को लक्ष्य करते हुए बीजेपी पिछड़ों और दलितों के बीच कुछ चेहरे जरूर उभारेगी. सहयोगी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं और अबकी बार उनका कद बढ़ सकता है. कुर्मी बिरादरी पर मजबूत पकड़ बनाएं रखने के लिए आठ बार के सांसद संतोष गंगवार को फिर शामिल किये जाने की संभावना है. पहले भी मोदी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

योगी सरकार के मंत्री आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल व इलाहाबाद से जीतीं रीता बहुगुणा जोशी, कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह भी इस दौड़ में हैं. मेनका गांधी और वरुण गांधी में भी किसी एक की ताजपोशी हो सकती है. देवरिया में कलराज मिश्र की सीट पर जीते बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ब्राह्मणों के बड़े नेता डॉ. रमापति राम त्रिपाठी भी मोदी टीम में शामिल किए जा सकते हैं.

निषाद, कश्यप और बिंद बिरादरी में पकड़ बनाए रखने के लिए साध्वी निरंजन ज्योति की दोबारा ताजपोशी हो सकती है. सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले वीके सिंह, महेश शर्मा, डॉ. सत्यपाल सिंह का दावा फिर बरकरार है. तीन-चार बार के सांसद गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, फैजाबाद के लल्लू सिंह, बलिया के वीरेंद्र सिंह मस्त, डुमरियागंज के जगदंबिका पाल और देवेंद्र सिंह भोले में से किसी न किसी को क्षत्रिय समाज के कोटे में मौका मिल सकता है.

दलित वर्ग में कोरी समाज के प्रतिनिधि के रुप में जालौन के भानुप्रताप सिंह की भी पैरवी हो रही है. अबकी बार संचार मंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी मंत्री चुनाव जीत गए. सिन्हा का भी समायोजन हो सकता है.