कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने के प्रस्ताव को संसद की मंजूरी

राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मियाद और 6 महीने बढ़ाने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही जम्मू- कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल को भी उच्च सदन से निर्विरोध पारित कर दिया गया. आरक्षण बिल पहले ही लोकसभा से पारित हो चुका है और राज्यसभा में किसी भी दल ने इस बिल का विरोध नहीं किया. इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले राज्यसभा में दोनों बिल पास होने के बाद अमित शाह ने सभी राजनीतिक दलों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार जम्मू—कश्मीर में शांति, समृद्धि और विकास के … Read more

अमित शाह का मिशन कश्मीर, शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे गृह मंत्री

PoliTalks news

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं. शाह अगले महीने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए यहां पधारे हैं. यहां पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का इंतजाम एकदम चुस्त होना चाहिए. अमित शाह आज बाबा बर्फानी का दर्शनों का लाभ भी उठा सकते हैं. इस बीच अमित शाह शहीद जवान अरशद खान के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. अरशद खान 12 जून को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. वह अनंतनाग सदर के एसएचओ थे. गौरतलब है कि 12 जून की शाम … Read more

कल जम्मु-कश्मीर जाएंगे अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लेंगे जायजा

polialks.news

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. अपने जम्मु-कश्मीर दौरे के दौरान अमित शाह अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे. वहीं अमित शाह सुरक्षा के मसले पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अलावा सुरक्षाबलों के अधिकारी और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी शामिल होंगे. Visited the home of inspector Arshad Khan, SHO Anantnag in Srinagar, who was martyred in a terror attack & offered my condolences to the bereaved family. His sacrifice for the security of our nation has saved many lives. Entire nation is proud of Arshad Khan‘s valour & courage. pic.twitter.com/eByqlVubo6 — … Read more

गुजरात राज्यसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

Karnataka

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव को लेकर गुजरात कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है. 5 जुलाई को गुजरात की दो सीटों सहित कुल 6 सीटों पर मतदान होने हैं. अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा में जाने के बाद गुजरात से दो राज्यसभा सीट रिक्त हुई हैं. निर्वाचन आयोग इन दोनों सीटों पर एक साथ चुनाव करा रहा है. जबकि कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने की मांग की है. याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता गुजरात प्रदेश कांग्रेस के वकील विवेक तंखा से कहा, ‘निर्वाचन आयोग के सामने याचिका लगाएं. चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही हम चुनाव याचिका के रूप में … Read more

दिल्ली में 24 घंटे में नौ हत्याएं, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

politalks news

दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में नौ हत्याएं हो चुकी हैं. यह घटनाएं दिल्ली की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है. इस सिलसिले में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया. पार्टी ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की है लेकिन उनका इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है. बता दें, शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी. उसी दिन की एक अन्य … Read more

अमित शाह पेश आज पेश करेंगे जम्मू-कश्मीर से जुड़ा आरक्षण का बिल

PoliTalks News

संसद के बजट सत्र के दौरान आज देश के गृह मंत्री अमित शाह अपना पहला विधेयक पेश करेंगे. अमित शाह जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करेंगे. लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद संसद में यह उनका पहला विधायी कार्य होगा. बीजेपी अध्यक्ष बिल पेश करने के बाद निचले सदन में अपना पहला भाषण भी देंगे. बता दें, इस विधेयक को पहले अध्यादेश के रूप में लागू किया गया था. 28 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने ‘जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अध्यादेश, 2019’ को मंजूरी दी थी और इसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की तरफ से भी पास कर दिया गया था. यह कानून जम्मू-कश्मीर में आरक्षण … Read more

बगैर अध्यक्ष बीजेपी का मुकाबला कैसी करेगी कांग्रेस

politalks.news

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस कार्य समिति को सौंप दिया है. हालांकि समिति ने उनका इस्तीफा मजूंर नहीं किया और उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया था. लेकिन राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है और वो इसपर कतई पुनर्विचार करने के मूड में नहीं हैं.

संसद सत्र में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी राहुल यह साफ कर चुके हैं कि वो अब अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे और न ही अध्यक्ष चुनने की प्रकिया में शामिल होंगे. वो पार्टी के लिए एक साधारण कार्यकर्ता की तरह कार्य करते रहेंगे. अब कांग्रेस के लिए कितनी बड़ी विडंबना यह है कि राहुल को इस्तीफा दिए हुए करीब एक महीना होने जा रहा है. लेकिन पार्टी एक महीने में भी नए अध्यक्ष की तलाश नहीं कर पायी है.

हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और केसी वेणुगोपाल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसको दोनों नेताओं ने निजी कारण बताते हुए ठुकरा दिया. अब सवाल यह है कि जब राहुल ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है तो पार्टी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए नेता के चुनाव में देरी क्यों कर रही है. जबकि बीजेपी ने अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद बिना देरी किए जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की बागड़ौर संभाला दी.

वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी संगठन में बदलाव के लिए अभी इंतजार ही कर रही है. वरिष्ठ नेता तो अब भी राहुल को अध्यक्ष पद पर रहने के लिए मना रहे हैं. बता दें कि हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस इन सभी राज्यों में सत्ता से बाहर है.

हरियाणा में पार्टी के विधायक लगातार प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की मांग कर रहे हैं. वहीं झारखंड और महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज चुके है. इसके बाद भी कांग्रेसी नेतृत्व बिल्कुल सजग नजर नहीं आ रहा है.

अब पार्टी इन राज्यों को लेकर कुछ फैसला तो तब ले जब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ऊहापोह से बाहर निकले. हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर खबर आई कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन बाद में यह खबर भी केवल कयास ही साबित हुई.

एक ओर बीजेपी के पास मोर्चा संभालने के लिए दो अध्यक्ष हो गए हैं, वहीं कांग्रेस के पास एक भी नहीं है. ऐसे में सवाल ये हैं कि इतनी लचर तैयारी के साथ कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला कैसे करेगी?

हरियाणा: योग करने के बाद मैट लूट कर ले गए लोग

PoliTalks news

आज विश्व योग दिवस है. 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का ऐलान किया था. यह संयुक्त राष्ट्र के घोषित करने के बाद पांचवा योग दिवस है. आज योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में लगभग 40 हजार लोगों के साथ योग किया. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में हुए योग कार्यक्रम में भाग लिया. शाह के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी योग किया. योग दिवस के मौके पर राज्य सरकार की तरफ से विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. लेकिन जैसे … Read more

BJP ने बंगाल में बनाई ‘प्रतिशोध वाहिनी’, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले का देगी जवाब

PoliTalks News

लोकसभा चुनाव को नतीजे आए करीब एक महीना पूरा होने को आया है लेकिन लेकिन बंगाल में लोकसभा चुनाव से जारी राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रोज बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं. इन हिंसाओं में कभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की खबर आती है, कभी टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत की खबर आती है. तीखी बयानबाजी का दौर भी चालू है. लंबे समय से जारी हिंसा से अपने कार्यकर्ताओं के बचाव के लिए पार्टियों ने संगठन बनाना शुरु कर दिया है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बीजेपी ने भी ‘प्रतिरोध वाहिनी’ नाम से एक संगठन का गठन किया है. इन संगठन का काम … Read more