यूपी-एमपी के दंगाइयों का पक्ष लेने वाले गहलोत उजाड़ रहे है गरीबों के आशियाने- सुमेधानंद सरस्वती

सरस्वती ने साधा गहलोत पर निशाना

Politalks.News/Alwar. राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में दुकानों मकानों के साथ तोड़े गए 3 मंदिरों को लेकर प्रदेश की सियासत चरम पर है. इस घटना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है. बीजेपी जहां कांग्रेस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस नेता इसको लेकर बीजेपी पर ही आरोप लगा रहे हैं. वहीं इस पुरे मामले की जांच के लिए बीजेपी की ओर से गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने आज अपनी रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को सौंप दी है. इस कमेटी के अध्यक्ष एवं सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान … Read more

एक बाबा मूर्ति पूजा विरोधी है तो दूसरा मूर्तियां तुड़वाने में शामिल, तीसरे की तो दाल ही नहीं गली- डोटासरा

डोटासरा के निशाने पर भाजपा के तीनों बाबा

Politalks.News/Rajasthan. हमारे सीकर के सांसद बाबा सुमेधानंद सरस्वती तो मूर्ति पूजा में विश्वास ही नहीं करते, उनके सैकड़ों ऐसे वीडियो हैं, जिनमें वो ये कहते सुने जा सकते हैं लेकिन अब वही बाबा अलवर के राजगढ़ में मूर्ति टूटने के मामले में भाषण देने आए हैं, उनको भाजपा ने समिति का अध्यक्ष बनाया है, दूसरे बाबा बालकनाथ जिनका चेला चैयरमेन है और तीसरे बाबा किरोड़ी लाला जिनकी यहां बिलकुल भी दाल नहीं गली, ये कहना है कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का. अलवर में स्थानीय प्रसाशन द्वारा 300 साल पुराने शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों एवं मकानों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद … Read more

जब तक मंदिर नहीं बन जाता बैठा रहूंगा धरने पर- बोले किरोड़ी मीना, राजगढ़ में रहा दिग्गजों का जमावड़ा

राजगढ़ में रहा दिग्गजों का जमावड़ा

Politalks.News/Alwar. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में दुकानों और मकानों के साथ तोड़े गए वर्षों पुराने 3 मंदिरों को लेकर प्रदेश की सियासत चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आज भी राजगढ़ में मौजूद रहे, तो वहीं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा कल रात से इस घटना के विरोध में धरने पर बैठे हैं. इसी बीच शनिवार को बीजेपी द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी राजगढ़ पहुंची जहां उन्होंने सांसद मीणा से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. वहीं स्थानीय लोगों ने फैक्ट फाइंडिंग कमिटी का जमकर विरोध भी किया. राजगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कमिटी ने जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा … Read more

मंदिर तोड़ने के मामले में औरंगजेब और बाबर की राह पर CM गहलोत- पूनियां और राठौड़ ने साधा निशाना

पूनियां-राठौड़ के निशाने पर गहलोत

Politalks.News/Alwar/Gehlot. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में दुकानों मकानों के साथ तोड़े गए 3 मंदिरों को लेकर प्रदेश की सियासत चरम पर है. एक तरफ जहां बीजेपी नेता प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रही है. तो वहीं कांग्रेस नेता इसको लेकर बीजेपी पर ही आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, बीजेपी नेता झूठ बोल रहे हैं क्योंकि राजगढ़ नगरीय निकाय बोर्ड का चेयरमैन बीजेपी का है और उन्हीं के कहने पर यह कार्यवाही हुई है. वहीं इस पुरे मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘राजस्थान के अलवर … Read more

राजस्थान में बुलडोजर की एंट्री, BJP के निकाय बोर्ड ने 300 साल पुराने मंदिर को ढहाया, गरमाई सियासत

मंदिरों पर चला बुलडोजर तो गरमाई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. देश के अन्य राज्यों की तरह अब राजस्थान में बुलडोजर की एंट्री हो गई है. लेकिन राजस्थान में ये बुलडोजर अपराधियों के घरों पर नहीं बल्कि 300 साल पुराने तीन मंदिरों पर चला है. जी हां अलवर जिले के राजगढ़ में स्थित सराय मोहल्ला में स्थानीय प्रशासन ने मास्टर प्लान के तहत करीब 85 मकानों-दुकानों को ध्वस्त किया है, इसी कार्रवाई में रास्ते मे आ रहे तीन मंदिरों पर भी बुलडोजर चलाया गया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मंदिरों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई. बीजेपी ने जहां प्रदेश … Read more

अलवर रेप कांड पर राठौड़ का वार- यहां बेटियां नहीं सुरक्षित, प्रियंका को क्यों नहीं आती ये हैवानियत नजर?

अलवर रेप कांड पर राठौड़ का वार

Politalks.News/Rajasthan. अलवर (Alwar) में दिल्ली की निर्भया जैसा कांड होने से पूरा प्रदेश सन्न है. मंगलवार रात दरिंदों ने नाबालिग बच्ची का गैंगरेप कर पुलिया पर फेंक दिया. लहूलुहान किशोरी कई घंटे तक पुलिया पर तड़पती रही. सूचना पर पहुंची पुलिस उसे स्थानीय अस्पताल ले गई. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने देर रात नाबालिग को जेके लोन अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया. जेके लोन अस्पताल में बच्ची का ऑपरेशन किया गया है. पीड़ित मासूम जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है दूसरी तरफ गैंगरेप के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. अब हैवानियत भरे कांड पर सियासत भी तेज हो गई है. जहां एक ओर … Read more

दीया कुमारी का बड़ा बयान- पार्टी निर्देश दे तो भंवर जितेंद्र सिंह को बीजेपी में लाने की करूंगी कोशिश

1 13 4323808 835x547 m1

Politalks.News/Rajasthan. मोदी सरकार के निर्देश पर राजस्थान सहित सभी राज्यों में निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को बीजेपी की तैयारियां जोरों पर है. राजस्थान में इस जन आशीर्वाद यात्रा की जिम्मेदारी मोदी मंत्रिमंडल में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को दी गई है, जिसकी शुरुआत 19 अगस्त को अलवर के भिवाड़ी से होगी. इस यात्रा की तैयायरियों का जायजा लेने के लिए अलवर पहुंची राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. दीया कुमारी ने कहा कि मेरे पिता को कांग्रेस ने धोखा दिया था. राजीव गांधी के कहने पर मेरे पिता ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इसके साथ ही दीया … Read more

अलवर दौरे के दौरान फिर दिखा पायलट का क्रेज, कोरोना की परवाह किए बिना देखने उमड़ी बेहिसाब भीड़

कोरोना की परवाह किए बिना पायलट को देखने उमड़ी बेहिसाब भीड़

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना की दूसरी लहर के लगभग खत्म सा हो जाने के बाद प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को दौसा से होते हुए अलवर के खेड़ली के निकट समूची गांव में शहीद हुए सैनिक के घर पहुंचे. यहां उनके परिवार के लोगों से मिले और सैनिक को श्रद्धांजलि दी. सैनिक परिवार के घर से सचिन पायलट दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाद सीधे राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के पिनान स्थित घर पहुंचे. आपको बता दें, विधायक जौहरी लाल मीणा की पत्नी पांची देवी का दो दिन पहले ही निधन हुआ था. पायलट ने जौहरी लाल मीणा के आवास पहुंच कर परिवार … Read more