कुट्टी के बयान से गर्माई मरुधरा की सियासत, पायलट खेमा आगबबूला तो पूनियां बोले- पीले चावल नहीं बांटे..

कुट्टी गर्मा गए मरुधरा की 'सियासी हवा', दिनभर चलते रहे शब्दों के बाण

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद के बीच बीजेपी और कांग्रेस के नेता अब पायलट को लेकर आमने-सामने हैं. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुला कुट्टी के पायलट के भाजपा जाने के बयान पर दोनों ही पार्टियों में शब्द बाण चल रहे हैं. खास कर पायलट समर्थक को बीजेपी पर पिल पड़े हैं. तो कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘हम जानते ही नहीं हैं कि ये कुट्टी है कौन? और राजस्थान के लोग भी इसे नहीं जानते है’. तो बीजेपी के दिग्गज कहां पीछे रहने वाले थे?. बीजेपी के ‘प्रधान’ ने तो कांग्रेस को ये तक कह दिया कि, ‘हमने कोई पीले चावल नहीं बांटे, लेकिन कोई आता है तो स्वागत … Read more

‘अद्भुत’ कुट्टी के ‘वचन’ पर भड़के पायलट समर्थक, ‘सचिन कांग्रेस के सच्चे सिपाही, लोकप्रियता से बौखलाई BJP’

'सचिन को बताया कांग्रेस का सच्चा सिपाही'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल लाने का काम इस बार केरल के ‘अद्भुत कुट्टी’ ने किया है. नए नए भाजपा के नेता बने अब्दुला कुट्टी के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के भाजपा में जाने के बयान पर सियासत तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए अब्दुला कुट्टी के बयान पर पायलट खेमे के विधायक हेमाराम चौधरी और मुकेश भाकर भड़क गए हैं. दोनों ने कहा है कि, ‘भाजपा पायलट की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और उनके नेता उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं’. कांग्रेस के विधायकों हेमाराम चौधरी और मुकेश भाकर ने कुट्टी के इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा … Read more