राजस्थान सब-इंस्पेक्टर SI भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपरलीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इस फैसले को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस संदर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए एक बार फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में सुनाया है बड़ा फैसला, आज सुप्रीम कोर्ट ने भी राजस्थान हाईकोर्ट के उस निर्णय पर लगाई है मुहर, जिसमें हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द करने का सुनाया निर्णय, इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रमाणित हो जाने के बावजूद राजस्थान की सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखने के लिए किया पूरा प्रयास और इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार का दोगला चेहरा भी आया सामने, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर किया था बड़ा आंदोलन
SI भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपरलीक मामले में मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में ‘सुप्रीम’ फैसला- हनुमान बेनीवाल

Hanuman Beniwal I Rajasthan











