सुबोध अग्रवाल की जीवनी | Subodh Agarwal Biography in Hindi

Subodh Agarwal Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको सुबोध अग्रवाल की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Subodh Agarwal Latest News – राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जल जीवन मिशन घोटाले (Jal Jeevan Mission scam) पर सख्त कार्रवाई की है. यह योजना केंद्र सरकार की ओर लोगो के घरों में पेयजल की आपूर्ति के लिए बनायीं गई थी, पर दुर्भाग्य से यह अफसरों के घोटालों की भेंट चढ़ गई. इन्ही अधिकारियों में एक बड़ा चेहरा राज्य के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे सुबोध अग्रवाल है, जिन्हे 10 अप्रैल 2026 को दिल्ली से अरेस्ट किया गया. वे पिछले 55 दिनों से कानून की नजर से बचते आ रहे थे. अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कारवायी कर रही है. अपने पूरे करियर में सुबोध अग्रवाल ने जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, संभागीय आयुक्त, प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया. उनका सबसे हालिया पद 10 जनवरी 2024 से जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में महानिदेशक का था. इस लेख में हम आपको राजस्थान के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की जीवनी (Subodh Agarwal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुबोध अग्रवाल  की जीवनी (Subodh Agarwal Biography in Hindi)

पूरा नामसुबोध अग्रवाल
उम्र61 साल
जन्म तारीख17 दिसंबर 1965
जन्म स्थानउत्तर प्रदेश
शिक्षाआईआईटी
कॉलेजदिल्ली
वर्तमान पद
व्यवसायपूर्व आईएएस ऑफिसर
बैच1988
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नाम
माता का नाम
पत्नी का नामरोली अग्रवाल
बच्चे
बेटें का नामशुभ अग्रवाल
बेटी का नाम
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

सुबोध अग्रवाल का जन्म और परिवार शिक्षा  (Subodh Agarwal Birth & Family

पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का जन्म  17 दिसंबर 1965 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी पत्नी आयकर विभाग में बड़े पद पर है, जबकि उनके बेटे भी आईआरएस अधिकारी है.   

सुबोध अग्रवाल की शिक्षा  (Subodh Agarwal Education)

पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल ने वर्ष 1987 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की. बाद में, उन्होंने वर्ष 1988 में आईआईटी दिल्ली से सिस्टम्स एंड मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट में डिप्लोमा भी किया. फिर वर्ष 1999 में राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री ली जबकि वर्ष 2008 में अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से लोक नीति में मास्टर किया. भारत लौटकर उन्होंने वर्ष 2011 में सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी और फिर इसी वर्ष राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी भी किया.

सुबोध अग्रवाल का आईएएस करियर (Subodh Agarwal IAS Career)

सुबोध अग्रवाल 1988 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है. उनका प्रशासनिक करियर लगभग तीन दशक से अधिक, यानि लगभग 37 वर्ष का रहा. इतने लम्बे प्रशासनिक करियर में अग्रवाल राजस्थान सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों के बड़े पदों पर आसीन रह चुके है. उन्होंने पीएचईडी, माइंस, एनर्जी और उद्योग सहित चिक्तिसा विभाग में कई अहम पदों को संभाला. राजस्थान सरकार में सुबोध अग्रवाल 16 मई 2023 से लेकर 12 जनवरी, 2024 तक राज्य के अतिरिक्त सचिव (जल विभाग) के पद पर रहे. इसी विभाग में रहते हुए उनके ऊपर घोटाले का आरोप लगा है, जिसका अब उन्हें सामना करना पर रहा है. इस घोटाले में जाली अनुभव प्रमाण पत्र तैयार करके इरकॉन कम्पनी के नाम पर करोड़ो के टेंडर प्राप्त किये गए.

सुबोध अग्रवाल के विरुद्ध लुक आउट नोटिस से लेकर गिरफ्तारी तक

शिक्षा प्राप्ति में रिकॉर्ड बनाने वाले डॉ. सुबोध अग्रवाल पर घोटाले में भी रिकॉर्ड बनाने का आरोप लगा है. दरअसल राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी तब अग्रवाल जलदाय विभाग में थे. केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में जेजेएम (जल जीवन मिशन) शुरू की थी, जिसका उद्देश्य लोगो के घरों में नल के माध्यम से पीने के लिए पानी पहुँचाना था पर वह योजना तत्कालीन सरकार से होते होते हुए अफसरों की भेट चढ़ गई. इस योजना में 960 करोड़ का घोटाला हुआ.

इस पर जब जाँच बैठी तब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगो के नाम सामने आये. इनमें एक प्रमुख नाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के भी थे. जाँच की शुरुआत 2024 में ही हो गई थी. इसी कड़ी में 31 दिसंबर 2025 को उनके रिटायमेंट से पहले ही राज्य की भजनलाल सरकार ने उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी थी. 17 फ़रवरी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उनके विरुद्ध कारवायी को आगे बढ़ाते हुए उनके जयपुर और दिल्ली स्थित आवास पर तलासी ली पर तब वे वहां नहीं मिले, जिसके बाद उनके विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी किया गया.

अब 55  दिन के बाद पुलिस ने 10 अप्रैल 2026 को उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करके उन्हें जयपुर ले जाया गया जहाँ उन्हें तीन दिन की रिमांड पर पूछ-ताछ के लिए एसीबी की निगरानी में भेज दिया गया. लेकिन तीन दिन के बाद 13 अप्रैल को कोर्ट ने उनके रिमांड को दो दिनों के और बढ़ा दिया दिया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. करीब बीस आरोपियों में अब तक तीन को छोड़कर सभी को पकड़ लिया गया है. 

इस लेख में हमने आपको सुबोध अग्रवाल की जीवनी (Subodh Agarwal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.