Breaking News: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुडी बड़ी खबर, सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती, इस दौरान उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में है मौजूद, मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी की सेहत पर डॉक्टर्स की एक विशेष टीम लगातार रख रही है नजर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक हलकों में है चिंता का माहौल, कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कर रहे हैं कामना, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल बताई जा रही है स्थिर, सोनिया गांधी को इससे पहले जनवरी की शुरुआत में सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, हालांकि, स्थिति में सुधार के बाद उन्हें कर दिया था डिस्चार्ज
Sonia Gandhis Health Deteriorates Admitted to Sir Ganga Ram Hospital Delhi










