CM गहलोत की कानून व्यवस्था की समीक्षा केवल फ़ोटो खिंचवाने तक समिति, दे दें इस्तीफा- पूनियां

सरदारशहर उपचुनाव में अशोक पींचा के समर्थन में सतीश पूनियां का रोड शो
3 Dec 2022
Satish Poonia on Congress and Ashok Gehlot. राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के फाइनल मुकाबले से पहले कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से खाली हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर परसों यानी 5 दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी शोर आज थम गया है. ऐसे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अशोक पींचा के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने रोड शो किया, इस दौरान पूरे रोड शो में कई किलोमीटर पैदल चलकर दोनों दिग्गज नेताओं ने जनसंपर्क किया और आमजन से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की. इस दौरान रोड शो में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, प्रत्याशी पींचा, विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां इत्यादि प्रमुख नेतागण उपस्थित रहे. https://youtu.be/BfNrtj_kUz8 वहीं भाजपा के इस भारी रोड शो के दौरान अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर धावा बोलते हुए दिग्गज बीजेपी नेता और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से सरदारशहर में 8 तारीख को कांग्रेस पार्टी पस्त होगी और 2023 में पूरे राजस्थान से कांग्रेस पार्टी का सूर्य हमेशा के लिये अस्त हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ कमल मिलेगा और सभी वर्गों के हितों के विकास व उन्नति और मजबूत कानून व्यवस्था बनाने के लिये भाजपा सरकार काम करेगी. इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी अशोक पींचा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए सतीश पूनियां ने कहा कि, अशोक पींचा संघर्षशील, मिलनसार और मददगार नेता हैं, सरदारशहर की जनता के सुख-दुख में हमेशा मजबूती से खड़े रहते हैं, सरदारशहर के किसान, युवा और माता-बहनों ने ठान लिया कि भाजपा को वोट देकर अशोक पींचा को भारी मतों से जितायेंगे. यह भी पढ़ें: अगर कोटा में एयरपोर्ट नहीं बना तो अगला चुनाव आपके सामने लड़ूंगा- जब ओम बिरला से बोले गहलोत वहीं आगे एक बार फिर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सतीश पूनियां ने कहा कि, शांतिप्रिय राजस्थान कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के शासन में माफिया और गैंगस्टरों की शरणस्थली बन चुका है. मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं, इनके द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा करना मात्र फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इनके पास कोई ठोस एक्शन प्लान नहीं है, ना यह प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए यह चिंतित हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर इनको इस्तीफा दे देना चाहिए. यह भी पढ़ें: परसादी बोले राहुल गांधी ने कहा है तो हमारे लिए भी एसेट हैं पायलट, लेकिन ये 3 नेता हैं गद्दार, जानें कौन? सतीश पूनियां यहीं नहीं रुके, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश में हत्या, अपहरण, डकैती, लूट, दुष्कर्म, गैंगरेप इत्यादि वारदात का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है. पूरे प्रदेश में स्कूल, अस्पताल, सड़क, घर कहीं भी आमजन सुरक्षित नहीं हैं, चाहे जयपुर हो या प्रदेश का अन्य कोई जिला हो, हर जगह कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है. पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में हैं, मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे मौन बैठे हैं, सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में जयपुर से दिल्ली चक्कर लगाने में व्यस्त हैं.