मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार कर रहा प्रदर्शन, इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक निकाला मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और 'वोट चोरी' के आरोपों पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग को लेकर निकाला 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी', इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा- न्याय की मांग करना है जायज, आज पूरा देश और खासतौर पर युवा है आक्रोषित, क्योंकि उनको पता है कि वोट चोरी हो रही है और पकड़ी गई है चोरी, जिस व्यक्ति ने किया यह सब, सरकार ने उनके दफ्तर का इस्तेमाल करके अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने का किया है काम, अब खुल गई है पोल और उनका जाना है लाजमी, उन्हें जाना भी चाहिए क्योंकि उन्होंने जो भी किया वो था कानून और संविधान के दायरे के बाहर, आज हम सभी लोग सुप्रीम कोर्ट में याचिका कर रहे हैं दाखिल, सभी को न्यायपालिका पर है भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को करनी चाहिए जांच, इस देश में अगर उपराष्ट्रपति का हो सकता है इस्तीफा, तो फिर CEC का इस्तीफा क्यों नहीं हो सकता, वहीं मार्च के बाद एक्स पर पोस्ट कर पायलट ने कहा- देश चुप नहीं बैठेगा, वोट चोरी का तो देना ही होगा हिसाब, लोकतंत्र पर हमला नहीं होगा बर्दाश्त और हर सवाल का देना होगा जवाब, इसकी जवाबदेही होगी तय
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- देश चुप नहीं बैठेगा, वोट चोरी का...

Sachin Pilot I Congress I Congress Protest I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I India Allaince I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










