मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR को लेकर विपक्ष का लगातार प्रदर्शन जारी, इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में फिर निकाला विरोध मार्च, इस विरोध प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली में हुए 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) का डेटा किया जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर 2026 के तहत दिल्ली की मतदाता सूची में करीब 33 लाख एंट्री ऐसी मिली, जिनमें है तार्किक गड़बड़ी या उनका मौजूदा रिकॉर्ड से नहीं हो पा रहा है मिलान, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन आधिकारी की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में दिल्ली की मतदाता सूची में लगभग 33 लाख प्रविष्टियां थीं तार्कित विसंगिति या अन-मैप्ड श्रेणी में, हमने इन समस्याओं को हल करने के लिए शुरू किया था एक अभियान, अब तक 33 लाख में से लगभग 20 लाख मामलों का किया जा चुका है समाधान, यदि किसी व्यक्ति को है कोई शिकायत तो कृपया बेझिझक 14,947 BLOs, 902 AEROs, 70EROs, 13 DEOs या CEO में से किसी से भी करें संपर्क, चुनाव आयोग ने एक बार फिर लोगों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र मतदाता को सूची से नहीं किया जाएगा बाहर
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग ने जारी किया डेटा, 33 लाख नामों में मिली गड़बड़ी!

Election Commission Of India I Eci I Sir I Gyanesh Kumar I Cec I India Alliance I India Gathbandhan I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










