PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन से गायब रहे सचिन पायलट ने दिल्ली से साधा केंद्र पर निशाना, देखें क्या दिया बयान?

21 मई 2026
साझा करें:
जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन से गायब रहे सचिन पायलट ने दिल्ली से साधा केंद्र पर निशाना, देखें क्या दिया बयान?

Sachin Pilot I NEET I Paper Leak I Congress I Rajasthan 

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आज राजस्थान करगेस ने जयपुर में किया भाजपा मुख्यालय का घेराव, कांग्रेस के इस हल्ला बोल प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेता रहे मौजूद, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सचिन पायलट नहीं हो पाए शामिल, वही अब सचिन पायलट ने इस मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर साधा निशाना, सचिन पायलट ने कहा- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक 2026 के महत्वपूर्ण मुद्दे पर धरना एवं प्रदर्शन किया, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर NTA की विफलता पर गंभीर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, भाजपा ने इस मामले को CBI को जांच के लिए सौंप कर खानापूर्ति की है,  राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद चिंताजनक है-यह पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है, कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal