PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में राहुल गांधी की इंसाफ रैली से पहले पायलट का बड़ा बयान, बोले- AAP ने जनता को दिया धोखा

03 नवंबर 2026
साझा करें:
पंजाब में राहुल गांधी की इंसाफ रैली से पहले पायलट का बड़ा बयान, बोले- AAP ने जनता को दिया धोखा

Sachin Pilot I Rahul Gandhi I Mallikarjun Kharge I Congress I Congress News I Panjab Politics I Panjab Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब में इंसाफ रैली को करेंगे संबोधित, प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस रैली को लेकर प्रभारी सचिन पायलट ने किया बडा दावा, आज चंडिगढ में पत्रकारों से बातचीत में कहा- कल की रैली होने वाली है काफी अहम और इसमें बड़ी संख्या में युवा होंगे शामिल, हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कल आ रहे हैं संगरूर, जहां कांग्रेस एक इंसाफ रैली कर रही है आयोजित, यह रैली आयोजित की जा रही है पंजाब के उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए जिनसे आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले बदलाव का किया था वादा, लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में उन्हें मिला है सिर्फ धोखा, राज्य को धकेला जा रहा है अंधेरे की ओर और पंजाब में आज जो हालात हैं वे नहीं देखे गए पहले कभी, कल राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस की ओर से पंजाब की जनता को यह संदेश देंगे कि हम खड़े हैं उनके साथ, हम उन परिवारों के साथ खड़े होंगे जिन्होंने खो दिया है अपनों को, जिनकी जिंदगी नशे की वजह से हो गई है बर्बाद और जो आर्थिक संकट का कर रहे हैं सामना, हम किसानों, युवाओं और प्रभावित सभी लोगों को देने आ रहे हैं हिम्मत और हौसला, आम आदमी पार्टी है सत्ता में, लेकिन उनके अपने ही सांसद और विधायक एक-एक करके छोड़ रहे हैं पार्टी, अगर आपके अपने सांसद और विधायकों को ही आप पर नहीं है भरोसा, तो पंजाब की जनता आप पर कैसे कर सकती है भरोसा, कल की रैली होगी  बहुत महत्वपूर्ण, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य भर के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की है उम्मीद, युवाओं ने देखा है सब कुछ और वे समझते हैं कि अगर कोई पार्टी पंजाब को फिर से तरक्की के रास्ते पर ला सकती है तो वह है कांग्रेस ही 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal