PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अपने ही गृह जिले में अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, जानें पूरा मामला

12 अगस्त 2026
साझा करें:
अपने ही गृह जिले में अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, जानें पूरा मामला

राजस्थान की सियासत में हलचल! मंत्री संजय शर्मा अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ धरने पर

प्रदेश कि सियासत से जुडी बड़ी खबर, अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति और मांगों को लेकर चल रहा विवाद और गरमाया, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा खुद सफाई कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम परिसर में बैठ गए धरने पर,  जिसके बाद निगम में बढ़ गई राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल, धरने के दौरान मंत्री ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जमकर लगाई फटकार, मंत्री संजय शर्मा ने अधिकारियों से सवाल किया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की पालना क्यों नहीं की जा रही और जब मंत्री तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बात भी नहीं सुनी जा रही है तो आखिर किसके निर्देश की जरूरत है, मंत्री संजय शर्मा ने अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा- ऐसा लग रहा है जैसे अधिकारी राज्य सरकार से भी बड़े हो गए हैं, बता दें इससे पहले मंगलवार को भी सफाई कर्मचारियों ने नियुक्ति समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था और नगर निगम आयुक्त के खिलाफ की थी नारेबाजी, वही हालात बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी थी, अब मंत्री के खुद धरने पर बैठने से अलवर नगर निगम का यह विवाद राजनीतिक तौर पर और तूल पकड़ता नजर आ रहा है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal