Rahul Gandhi Big Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर दी प्रतिक्रिया, मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा- विपक्ष ने साफ़ कहा है कि हमें अमित शाह का बयान सुनने में नहीं है कोई दिलचस्पी, जब मैं 'हम' कहता हूं, तो मेरा मतलब देश की युवा पीढ़ी से है, छात्रों पर गोली किसने चलाई? कील लगी लाठियों से छात्रों को पीटने का आदेश किसने दिया? क्या हमारे बच्चों पर गोली चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था? अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए, पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं, भारत के गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है, वे सदन में नहीं आ सकते, बता दें आज गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी गतिरोध पर कहा कि मैं सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन विपक्ष संसद ही नहीं चलने दे रहा है, मैं दिल्ली प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज पर जवाब देने के लिए तैयार हूं, जनता तय करे कि चर्चा से कौन भाग रहा है, आज 3 बजे से कल 3 बजे तक मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं
'विपक्ष कहे तो आज 3 बजे से...'- संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह का बहुत बड़ा बयान










