कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान, जयपुर में आज NEET पेपर लीक को लेकर हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राजस्थान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन, वही अब कांग्रेस के इस प्रदेशन को लेकर रहलूल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी ने कहा- जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे, क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी, और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा, अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं, जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है, पर हम डरने वाले नहीं हैं, हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता, यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया
जयपुर में कांग्रेस के 'हल्ला बोल' पर बोले राहुल गांधी, कहा- हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक...

Rahul Gandhi I Rajasthan Congress I Jaipur I Govind Singh Dotasara I NEET I Paper Leak









