संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को खत्म करने की कोशिशों के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक हुई बातचीत, जिसमें संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने, लंबित विधायी कार्यों और डिलिमिटेशन (परिसीमन) विधेयक समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, यह बैठक ऐसे समय हुई है जब विपक्ष जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने, राम मंदिर चंदा चोरी मामले और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है, जिससे संसद की कार्यवाही हो रही है प्रभावित, वही सूत्रों के मुताबिक बैठक में सदन की कार्यवाही सामान्य करने और सभी दलों के बीच सहमति बनाने पर भी जोर दिया गया, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से साफ कहा- विपक्ष चाहता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद में कराई जाए चर्चा, इसके साथ ही राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर अपना बयान दें, विपक्ष का कहना है कि इस मुद्दे पर सरकार को संसद के भीतर जवाब देना चाहिए
राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू के सामने रखीं विपक्ष की शर्तें, बोले- पहले इस मुद्दे पर हो चर्चा









