राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर छात्र हितों की अनदेखी का बड़ा आरोप लगाते हुए छात्रसंघ चुनाव तत्काल कराने की मांग की, गहलोत ने सोशल मीडिया पर साझा अपने बयान में चिंता जताते हुए कहा- छात्र नेता शुभम रेवाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एसएमएस अस्पताल में पिछले 15 दिनों से हैं अनशन पर और अब उन्होंने जल का भी कर दिया त्याग, लेकिन संवेदनशील होने का दावा करने वाली सरकार ने न तो उनका अनशन खत्म करवाने का प्रयास किया और न ही मांगों पर कोई सहानुभूतिपूर्वक विचार किया, वही अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा- प्रदेश के युवा मांग रहे हैं अपने लोकतांत्रिक अधिका, फिर भाजपा आखिर किस बात से डरकर हठधर्मिता अपनाए हुए है? वही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए अशोक गहलोत ने सलाह दी कि वहां हाईकोर्ट के आदेश से सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने की तैयारी है, इसलिए राजस्थान सरकार को भी इससे सीख लेकर तुरंत चुनाव की घोषणा करनी चाहिए, उन्होंने मांग की कि सरकार के प्रतिनिधि बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से मुलाकात करें और उनका अनशन तुड़वाने की पहल करें
शुभम रेवाड़ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, छात्रसंघ चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

SMS अस्पताल में अनशन पर छात्र नेता, गहलोत बोले– सरकार क्यों है मौन?









