Ashok Gehlot Big statement: कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, 5 राज्यों के आए चुनाव नतीजों पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, केरल छोड़कर बाकि सभी राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन रहा बेहद ख़राब, चुनाव नतीजों पर अशोक गहलोत ने कहा- हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इस देश को जरूरत कांग्रेस की है एवं कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को बचा सकती है। बंगाल सहित 3 राज्यों के नतीजे निराश करने वाले हैं परन्तु हम हतोत्साहित नहीं होंगे, आज के दिन राजस्थान सहित देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर कठिन परिश्रम में जुट जाना चाहिए और उसी संकल्प पर आगे बढ़ना चाहिए, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत के लिए केरलम के मतदाताओं का हार्दिक आभार एवं गठबंधन के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं, यह जीत केरलम की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और UDF की जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड़ से सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF सरकार केरलम में सुशासन प्रदान करेगी, बाकी जगह पर नतीजे हमारे लिए निराशाजनक रहे हैं लेकिन जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत से काम किया जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं, गहलोत ने आगे कहा- खासकर बंगाल के नतीजों से तो पूरा देश निराश है, राहुल गांधी ने एकदम सही कहा कि TMC सरकार पर समय समय पर आरोप लगे एवं उनकी खामियों की वजह से भाजपा को घुसने का मौका मिल गया और अब भाजपा ने वहां की सत्ता लूट ली, आज़ादी के बाद इस देश ने अनेक चुनाव देखे हैं, परंतु इस बार बंगाल में जो कुछ हुआ वह अभूतपूर्व एवं निंदनीय है, CAPF की बख्तरबंद गाड़ियाँ सड़कों पर उतारी गईं, मतदाताओं को डराया-धमकाया गया, पैसों का खुला वितरण हुआ और SIR के माध्यम से लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए, लाखों की संख्या में पश्चिम बंगाल के निवासी अपनी ही जन्मभूमि में अपना वोट नहीं डाल सके, उससे बड़ा लोकतांत्रिक अपराध क्या होगा? यह केवल और केवल सत्ता के बल पर पाई गई जीत है। यह भाजपा और उसके सहयोगी चुनाव आयोग की जीत है
'राहुल गांधी ने सही कहा था कि...'- 4 राज्यों में करारी हार के बाद गहलोत का विस्फोटक बयान

Ashok Gehlot I Rahul Gandhi I Congress I Rajasthan I Tamilnadu I Assam I Delhi I Bengal I










