कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज, 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए बधाई वाले पोस्टर, देश के कई नेता राहुल गांधी को दे रहे है बधाई,
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा मेगा जॉब फेयर का आयोजन, वही राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी राहुल गांधी को दी बधाई, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, युवाओं, महिलाओं और वंचितों के लिए अथक संघर्ष करने वाले राहुल जी पूरे देश में उन लोगों की सशक्त आवाज़ बन गए हैं जिनकी बात पहले सुनी नहीं जाती थी, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है, मैं उनके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए उन्हें निरंतर शक्ति मिलने की कामना करता हूँ









