पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी की ओर से दूसरी लिस्ट आने के बाद घमासान हुआ शुरू, पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुखदीप सिंह छीना ने 12 नवंबर को पंजाब AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को भेजा अपना इस्तीफा, जिसमें उन्होंने बोर्ड के निदेशक पद के साथ ही पार्टी में मिली सभी जिम्मेदारियों और प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का किया ऐलान, हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है और न ही किसी तरह की नाराजगी या राजनीतिक मतभेद का किया है जिक्र, AAP ने 12 नवंबर को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की थी जारी, इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची की गई थी जारी, इस तरह पार्टी अब तक 117 विधानसभा सीटों में से 71 पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, चुनावी तैयारियों के बीच सुखदीप सिंह छीना का इस्तीफा पार्टी के लिए माना जा रहा है अहम राजनीतिक घटनाक्रम
AAP को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

AAP News, Punjab AAP News, Sukhdeep Singh Chhina, Sukhdeep Singh Chhina Resignation, Aam Aadmi Party, Punjab Assembly Election 2027










