PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CEC-SIR पर विपक्ष का घमासान तेज, राजघाट पहुंचने से पहले खरगे-राहुल का सरकार पर जोरदार हमला

08 अक्टूबर 2026
साझा करें:
CEC-SIR पर विपक्ष का घमासान तेज, राजघाट पहुंचने से पहले खरगे-राहुल का सरकार पर जोरदार हमला

Rahul Gandhi I Priyanka Gandhi I Mallikarjun Kharge I Congress I Congress Protest I India Alliance I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी, विपक्षी सांसद दिल्ली के कनॉट प्लेस में लंच के बाद बसों में सवार होकर निकले राजघाट की ओर, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकारर्जुन खरगे ने कहा- हम जा रहे हैं राजघाट, हम वहां पर करेंगे धरना प्रदर्शन, हम वहां प्रार्थना करेंगे की बीजेपी सरकार को भगवान दे सद्बुद्धि, वो जो कर रहे हैं वो नहीं है देश के हित में, वोट चोरी, महंगाई और युवाओं की समस्या जो उन्होंने की है खडी वो सब है जनता के विरोध में, इसलिए हम गांधी जी के स्मारक पर जाकर करेंगे प्रार्थना, हमारे वोट के ​अधिकार को छीना जा रहा है, वोट का अधिकार ये छीन रहे हैं इनको सद्बुद्धि दो, इसके लिए हम करने जा रहे हैं प्रार्थना, हम राजघाट पर देंगे धरना, वहीं लोकसभा में ​नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा- राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्वक करना चाह रहे है प्रदर्शन, पहले दिन हमें रोका गया, हम दो दिन से शांतिपूर्वक करना चाह रहे हैं प्रदर्शन, लेकिन हमें नहीं करने दिया जा रहा है प्रदर्शन, कल आपने देखा जंतर मंतर पर हमें रोका, हमारे लोगों को मारा, हकीकत यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने की है वोट चोरी, हम लोग कह रहे हैं कार्यवाही होगी, यह है हमारी गारंटी  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal