पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, इस दौरान अभी नेताओं ने राजभवन की ओर किया कूच, वही विधानसभा गोलंबर से आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए और पुलिस के साथ नेताओं की हुई तीखी नोकझोंक, इसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव, VIP प्रमुख मुकेश सहनी, RJD सांसद मीसा भारती समेत कई नेताओं को लिया हिरासत में, हालांकि, बाद में पटना पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिए जाने की बात से किया इनकार, वही विपक्षी दल SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की कर रहे हैं मांग, महागठबंधन का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनियमितताएं हुई हैं और इसी मुद्दे को लेकर बिहार में दो दिन के विरोध प्रदर्शन का किया गया था ऐलान
पटना में तेजस्वी यादव समेत कई नेता हिरासत में! पुलिस से हुई नोकझोंक, राजभवन मार्च रोका गया

Tejashwi Yadav Detained: तेजस्वी यादव समेत कई नेता हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में हंगामा








