राजस्थान से जुडी राजनीतिक खबर, अपनी आक्रामक भाषण शैली से मशहूर किसान नेता नरेश मीणा कर रहे जयपुर की ओर कूच, नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ बारां से शुरू हुई किसान यात्रा लेकर जयपुर के शिवदासपुरा टोल प्लाजा पहुंचे, जहां मुख्य मार्ग पर जाम लगाने के कारण दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह हो गया है बाधित, किसानों की खाद (डीएपी व यूरिया) और दिन में पर्याप्त बिजली जैसी प्रमुख मांगों को लेकर किए जा रहे इस आंदोलन के चलते मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात, निवाई और टोंक होते हुए जयपुर की ओर कूच कर रहे नरेश मीणा और उनके समर्थकों को रोकने के लिए प्रशासन लगातार बातचीत की कर रहा है कोशिश, जबकि प्रदर्शनकारियों का एलान है जयपुर के शहीद स्मारक पहुंचकर धरना देने का, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में नरेश मीणा ने कहा- CMO के समक्ष अधिकारी से करवाई जाए बात, जब तक गांधी वादी तरीके से जारी रहेगा प्रदर्शन
जयपुर कूच पर अड़े नरेश मीणा, कहा— गांधीवादी तरीके से जारी रहेगा प्रदर्शन, जयपुर पहुंचकर देंगे धरना

Naresh Meena I Rajasthan Government I Political News I Rajasthan Police I Breaking News I Big Breaking I Politalks News I









