PoliTalks News
misc

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ! सर्वदलीय बैठक में बोले राजनाथ, तो राहुल, ओवैसी ने दिया ये बयान

08 मई 2025
साझा करें:
‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ! सर्वदलीय बैठक में बोले राजनाथ, तो राहुल, ओवैसी ने दिया ये बयान

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक हुई खत्म, इस बैठक में केंद्र सरकार ने सभी दलों को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, इसके साथ ही लगातार पाकिस्तान की तरफ से LOC पर हो रही बमबारी को लेकर भी दी जानकारी, इतना ही नहीं सरकार ने सभी दलों से कहा कि कुछ बातें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम नहीं बता सकते है, इस पर सभी दलों ने सरकार को दिया समर्थन, वही यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ!, … Read more

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक हुई खत्म, इस बैठक में केंद्र सरकार ने सभी दलों को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, इसके साथ ही लगातार पाकिस्तान की तरफ से LOC पर हो रही बमबारी को लेकर भी दी जानकारी, इतना ही नहीं सरकार ने सभी दलों से कहा कि कुछ बातें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम नहीं बता सकते है, इस पर सभी दलों ने सरकार को दिया समर्थन, वही यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ!, किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत तमाम दलों के नेता हुए है शामिल, वही बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- इस संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ है, राहुल गांधी कहा- हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है और आगे भी देते रहेंगे, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा- मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है, मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए, हमें FATF में पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट में डाले जाने का भी प्रयास करना चाहिए, वही अंत में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई है बहुत अच्छी से, गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से रखा है अपनी बातों को, सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और परिस्थिति, हालात के बारे में जानकारी दी, इसके बाद सभी ने अपना मत रखा और सुझाव भी दिए, सभी नेताओं ने सेनाओं को बधाई भी दी, सभी ने कहा- हम एकजूटता से सरकार का साथ देंगे और सेना के हर कार्रवाई में साथ देंगे, मैं सभी नेताओं को धन्यवाद करता हूं और ये सकारात्मक बैठक थी

PoliTalks News - Authoritative News Portal