NEET परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ NEET-UG रीएग्जाम की नई तारीख की घोषणा की, यह परीक्षा अब होगी 21 जून को, यह परीक्षा पहले हुई थी 3 मई को, इसमें बैठे थे 22.79 लाख स्टूडेंट्स, लेकिन इसके बाद पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस परीक्षा को कर दिया था कैंसिल, इसके साथ ही NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी की जारी, एजेंसी ने कहा- सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं, ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें, छात्रों और माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें, किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें, वही TA के X पोस्ट के मुताबिक नए एडमिट कार्ड देने का शेड्यूल जल्द किया जाएगा जारी
NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम, NTA ने की ये बड़ी अपील

NEET I NTA I Medical Exam I NEET Exam I Paper Leak









