Dharmendra Pradhan Big statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की प्रेस वार्ता, नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रखी अपनी बात, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्रों के हित को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रम को किया दूर, इसके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (NEET-UG) परीक्षा में अगले साल से होने वाले बड़े बदलाव की घोषणा की, कहा- अगले साल से नीट की परीक्षा ओएमआर सीट के बजाय होगी कंप्यूटर बेस्ड, छात्रों को नीट-यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा, प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी किए जाएंगे, वही पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- छात्रों के भविष्य की चिंता सरकार की है प्राथमिकता, एनटीए की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, 7 मई को एनटीए को कहीं से आपत्ति मिली कि गेस पेपर के कुछ प्रश्न इस वर्ष के प्रश्नपत्र में आ गए हैं, एनटीए और सरकार ने तुरंत इसकी की जांच, राज्य एजेंसियों से संपर्क किया गया, जब हमें यह स्पष्ट हो गया कि इस बार प्रश्नपत्र लीक हुआ है तो हम नहीं चाहते थे कि शिक्षा माफियाओं की साजिश के चलते सही छात्रों के साथ गलत हो, इसलिए, हमने 12 मई को परीक्षा कर दी रद्द, धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा- हमने आज परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी, यह परीक्षा माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ है एक लंबी लड़ाई, सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी, सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है, और इस बार सीबीआई कड़ी कार्रवाई करेगी, सभी विभागों ने इसे गंभीरता से लिया है, इस बार हम किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है
NEET-UG अब नहीं होगी OMR बेस्ड, अगले साल से होगा यह बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान की घोषणा

Dharmendra Pradhan I NEET I NEET Exam I Paper Leak









