PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'इलाज के लिए दर-दर भटक रहे कर्मचारी', बेनीवाल ने CM भजनलाल से की RGHS के बकाया भुगतान की मांग

15 मई 2026
साझा करें:
'इलाज के लिए दर-दर भटक रहे कर्मचारी', बेनीवाल ने CM भजनलाल से की RGHS के बकाया भुगतान की मांग

Hanuman Beniwal I Rajasthan I RGHS I 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, राजस्थान में आरजीएचएस (RGHS) योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों का करोड़ों का बकाया नहीं चुकाए जाने के मुद्दे पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों को लंबे समय से सरकार द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण गंभीर स्थिति बन गई है, कई अस्पतालों ने कैशलेस उपचार सीमित या बंद करना शुरू कर दिया है, जिससे प्रदेश के लाखों सरकारी कार्मिक, पेंशनर्स और उनके परिवारजन इलाज के लिए हो रहे है परेशान,  बीमार व्यक्ति को उपचार के समय आर्थिक और प्रशासनिक परेशानी झेलनी पड़े, यह किसी भी व्यवस्था के लिए चिंताजनक है, आरजीएचएस जैसी योजना का उद्देश्य राहत देना था, लेकिन अस्पतालों के बकाया भुगतान लंबित रहने से इसका लाभ प्रभावित हो रहा है, सांसद बेनीवाल ने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma को अस्पतालों के लंबित भुगतान को नियमानुसार शीघ्रता से जारी करवाने हेतु आवश्यक निर्देश देने चाहिए ताकि राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स को बिना किसी बाधा के उपचार मिल सकें, जन - स्वास्थ्य से जुड़े विषय को अनावश्यक रूप से लंबित रखना सरकार की नकारात्मक सोच को दर्शाता है

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal