PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म, सरकार ने लिए ये 6 बड़े फैसले, देखें पूरी खबर

03 जून 2026
साझा करें:
मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म, सरकार ने लिए ये 6 बड़े फैसले, देखें पूरी खबर

Narendra Modi I Ashvini Vaisnav I Modi Cabinet I

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, इस बैठक में लिए गए छह महत्वपूर्ण फैसले, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया- पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि और विमानन क्षेत्र पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए बनाया गया है 10 हजार करोड़ रुपये का एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण कोष, दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार लगातार उठा रही है कई कदम, इन प्रयासों के तहत परिवहन को लेकर लिया गया है एक महत्वपूर्ण निर्णय, जो लगभग 40 प्रतिशत प्रदूषण का बनता है कारण, तीसरा निर्णय है ओडिशा से संबंधित जहां तटीय राजमार्ग परियोजना के पहले चरण को दी गई है मंजूरी, यह खंड रामेश्वर से कोणार्क और आगे पारादीप तक चलेगा, जो ओडिशा के दक्षिणी छोर से मध्य तटीय क्षेत्र तक के एक महत्वपूर्ण हिस्से को करेगा कवर, बिहार के लिए एक और महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजना को दी गई है मंजूरी, इस परियोजना में खगड़िया और पूर्णिया के बीच एनएच-31 और एनएच-231 के खंडों को चार लेन का बनाना है शामिल, पांचवां निर्णय तेलंगाना से है संबंधित है जहां वारंगल क्षेत्र में दो प्रमुख राजमार्गों को चार लेन का बनाने की दी गई है मंजूरी, छठा निर्णय है मध्य प्रदेश से संबंधित जहां खरगोन क्षेत्र में एनएच-347 बी के उन्नयन को दी गई है मंजूरी, इन सभी महत्वपूर्ण निर्णयों का कुल मूल्य 39 हजार 290 करोड़ रुपये 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal