PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

11 जून 2026
साझा करें:
MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Tarun Chugh I Mahesh Kevat I Rajnish Agarwal I Rajyasabha Election I Mp Politics I Mp Bjp I Breaking News I

मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत की हासिल, चुनाव आयोग ने आज पार्टी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को दिए निर्वाचन सर्टिफिकेट, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ पार्टी की याचिका पर शुक्रवार तक के लिए टाल दी थी सुनवाई, मामले पर चुनाव आयोग ने भी नहीं दिया है कोई फैसला, ऐसे में तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत मानी जा रही थी तय, बता दें मध्यप्रदेश में तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को बनाया था अपना उम्मीदवार, कांग्रेस के पास था पर्याप्त संख्या बल भी, लेकिन 9 जून को कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कर दिया गया था निरस्त, कांग्रेस नेताओं ने बीते दिन इसका विरोध करते हुए दिल्ली में निर्वाचन आयोग से की थी मुलाकात, कांग्रेस की शिकायत पर आयोग की तरफ से नहीं आया था कोई बयान, ऐसे में आज चुनाव आयोग ने भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध किया निर्वाचित


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal