PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

ऊर्जा मंत्री के सामने राजस्थान बीजेपी कार्यालय की गुल हुई बिजली! कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज

11 जून 2026
साझा करें:
ऊर्जा मंत्री के सामने राजस्थान बीजेपी कार्यालय की गुल हुई बिजली! कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज

बीजेपी कार्यालय की बिजली गई, कांग्रेस बोली- किसानों और जनता का हाल समझिए

राजस्थान कांग्रेस ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद के दौरान अचानक बिजली गुल होने की घटना को लेकर दिया बयान, प्रदेश कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था को राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा- भाजपा की पर्ची सरकार अपने कार्यालय की बिजली व्यवस्था नहीं संभाल सकती, वो राजस्थान की ऊर्जा व्यवस्था को क्या संभालेगी? ये हाल तब है जब भाजपा कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कर रहे थे, और अचानक बिजली गुल हो गई, विडंबना देखिए उस समय राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी वहीं मौजूद थे, भाजपा कार्यालय का ये हाल है, तो राजस्थान के गांवों, किसानों और आम उपभोक्ताओं की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, वही कांग्रेस के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बिजली व्यवस्था को लेकर छिड़ गई नई बहस

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal