PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CJP आंदोलन के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, इशारों में सरकार को दी नसीहत! कही ये बड़ी बात

25 जुलाई 2026
साझा करें:
CJP आंदोलन के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, इशारों में सरकार को दी नसीहत! कही ये बड़ी बात

Mohan Bhagwat का बड़ा बयान, बोले- परिवारों में संवाद खत्म होना चिंता का विषय!

Mohan Bhagwat Big Statement: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, CJP आंदोलन के बीच मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में सरकार को नसीहत देते हुए कहा- जब हम छोटे थे तब आज्ञा पालन का जमाना था, अभी ऐसा नहीं है, नई पीढ़ी प्रश्न पूछती है, उन्हें तर्क बताना पड़ता है, बहुत अधिक अपनापन देने की जरूरत है, समय देने की जरूरत है, संवाद करने की जरूरत , आज परिवार में बातचीत बंद हो गई है, मोहन भागवत दिल्ली में विश्वमांगल्य सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘युगानुकूल मातृत्व' के समापन सत्र को कर रहे थे संबोधित, इस दौरान उन्होंने कहा- मातृत्व के बिना संसार की रचना, पालन-पोषण और संरक्षण संभव नहीं है, मोहन भागवत ने कहा- अब इतनी नई प्रौद्योगिकियां आ रही हैं, इनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है, हम प्रौद्योगिकी का सदुपयोग करेंगे, इसके स्वामी बनेंगे, मानवता के हित में इसका उपयोग करेंगे और अपने जीवन के माध्यम से मातृत्व और ऐसी ही अन्य भावनाओं की समकालीन अभिव्यक्ति करेंगे। यही हमारी शक्ति है, कुछ लोग ऐसे हैं जो आज दुनिया में शुभ, सांस्कृतिक और कानूनी रूप से वर्जित हर चीज को नष्ट करने का संकल्प लेकर काम करते हैं, और एक तरह से अराजकता पैदा करते हैं, क्योंकि दुनिया को बदलाव की जरूरत है, समाज इसी तरह के आंदोलन का अनुसरण करता है, लेकिन जब भौतिकवादी विचारों का ऐसा तूफान आता है, तो यह सब रुक जाता है, और इसके कारण सब कुछ उलट-पुलट हो जाता है, सृजन के संसाधन सीमित हैं, और हमारी आकांक्षाएं असीमित हैं; तो इसका मतलब है प्रतिस्पर्धा, इससे संघर्ष उत्पन्न होगा, यह स्वाभाविक है, बलवान ही जीतेगा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal