PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान कांग्रेस के इस दिग्गज विधायक पर 60 लाख लेने के आरोप में केस दर्ज, देखें पूरी खबर

25 जुलाई 2026
साझा करें:
राजस्थान कांग्रेस के इस दिग्गज विधायक पर 60 लाख लेने के आरोप में केस दर्ज, देखें पूरी खबर
  • 60 लाख लेने के आरोप में घिरे कांग्रेस विधायक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
  • राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा विधानसभा से कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व कांग्रेस पार्षद शारदा पूनिया ने विधायक विनोद गोठवाल और उनके निजी सचिव के खिलाफ लगाए बड़े गंभीर आरोप, शारदा पूनिया ने पालिकाध्यक्ष बनवाने के नाम पर 60 लाख रुपये लेने, रकम वापस नहीं लौटाने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज कराई एफआईआर, शिकायत के अनुसार, जून 2025 में पालिकाध्यक्ष बनाने का भरोसा देकर लिए गए थे 60 लाख रुपये, लेकिन न तो वादा पूरा किया गया और न ही पैसे लौटाए गए, आरोप है कि 20 जुलाई को जब पीड़ित पक्ष ने अपने पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर धमकाया गया, वही अब पुलिस ने दर्ज कर लिया है मामला और नियमानुसार इसकी जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी जाएगी, तो वही इस मामले को लेकर विधायक विनोद गोठवाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक साजिश और पूरी तरह निराधार बताया,  कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल ने कहा- कांग्रेस ने टिकट दिया. अब वह चुनाव हारी तो मैं क्या करू. उन्होंने रुपये लेने की बात को झूट करार दिया है  

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal