देश में बीते कुछ दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR को लेकर जारी है विपक्ष का प्रदर्शन, इस मामले को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- SIR को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में हो गई चर्चा, सबको बोलने का मिला मौका, उसमें भी इन्होंने बोला झूठ, तथ्य नहीं हुए प्रमाणित, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दिया, इतने लोग मर गए, इतने यहां रहते नहीं, उनकी बात करते नहीं हैं ये लोग, वोट चोरी के लगाते हैं नारे, केरलम में जब आप जीतते हो तब आपके ही नेता कहते हैं कि SIR नहीं होती तो कांग्रेस नहीं जीतती, जहां जीतते हैं वहां बैठ जाते हैं कुर्सी पर और हारने पर संवैधानिक संस्थाओं पर लगाते हैं आरोप, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का यही काम रह गया है कि झूठ बोलो और भाग जाओ, अशांति फैलाओ, अराजकता फैलाओ और भाग जाओ, राष्ट्रपति से मुलाकात हुई उसे भी तोड़ मरोड़ कर किया पेश, उसके बाद कह रहे हैं कि हम सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से मिलेगें, माननीय न्यायाधीश ने कहा कि आप कोर्ट में पीटिशन के माध्यम से आइये, देश के संवैधानिक संस्थाओं को राहुल गांधी और उनकी टीम कर रही है बदनाम, लोकसभा में SIR पर जब बहस हुई तब पेश करने चाहिए थे तथ्य, राज्यसभा में भी नहीं बोले, झूठ बोले और भाग जाओ यह रणनीति हो गई है राहुल गांधी की, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर मंत्री मेघवाल ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी कर रही थी छात्रों की बात, शिक्षा व्यवस्था की बात, अब क्या हुआ धीरे धीरे कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में जनता जान गई कि ये आम आदमी पार्टी की है स्पॉन्सर्ड टीम
राहुल गांधी और CJP पर मंत्री मेघवाल का हमला, कहा- झूठ बोलो और भाग जाओ, यही कांग्रेस की रणनीति

Arjun Ram Meghwal I Bjp Government I Congress I Rahul Gandhi I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Supreme Court I Cocoroach Janta Party I Cjp I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









