PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, विचारशून्य नेतृत्व है- शिवराज सिंह चौहान

12 अक्टूबर 2026
साझा करें:
कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, विचारशून्य नेतृत्व है- शिवराज सिंह चौहान

Shivraj singh chouhan I Rahul Gandhi I Congress I Delhi I Sonia Gandhi I Priyanka Gandhi

 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दिल्ली में विपक्ष के मार्च से पहले बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान भड़के कांग्रेस पर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस के हार का सिलसिला लगातार जारी है, अभी उपचुनाव में क्या हुआ? असम में कांग्रेस की स्थिति क्या है? स्थानीय निकाय के चुनाव में त्रिपुरा में क्या हुआ? राजस्थान में क्या हुआ? उसके पहले हिमाचल में क्या हुआ? एक के बाद एक चुनाव हारना और उसकी खीज आंदोलन करके सड़क पर निकालना,  यह कांग्रेस की नियति बन गई है और चुनाव की हार का दोष भी कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर मढ़ने का पाप करती है, कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं है,  कांग्रेस की हार का कारण स्वयं कांग्रेस का विचार शून्य नेतृत्व है, आज कांग्रेस की हालत क्या है? पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलना पड़ा, अलग-अलग जगह नेतृत्व के चल रहे  झगड़े, कर्नाटक में कभी सिद्धरमैया, कभी डीके शिवकुमार, कांग्रेस जनता की नजरों से भी उतर गई है और जनता के दिलों से भी उतर गई है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal