PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘किरोड़ी मीणा टूट जाएंगे लेकिन…’ -‘साडू’ को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान

30 जनवरी 2025
साझा करें:
‘किरोड़ी मीणा टूट जाएंगे लेकिन…’ -‘साडू’ को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर दिया बड़ा बयान, आज जयपुर में प्रेस वार्ता करते हुए बोले डोटासरा, कहा- किरोड़ी लाल मीणा के साथ ये लोग कर रहे है गलत, दौसा में गलत किया, SI भर्ती में गलत किया, अभी डिपार्टमेंट में गलत किया, अब कब बम फूटता है वह देखते हैं… डोटासरा ने आगे कहा- देखो वह आदमी झुकाने वाला नहीं है यह तो मैं कह सकता हूं झुकेंगे नहीं टूट जाएंगे लेकिन किरोड़ी झुकेंगे नहीं यह मैं जानता हूं उनको, वसुंधरा राजे के सामने हमने देखें हैं उनके तेवर, अब भजनलाल जी क्या है जो वसुंधरा जी को नहीं बक्शा … Read more

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर दिया बड़ा बयान, आज जयपुर में प्रेस वार्ता करते हुए बोले डोटासरा, कहा- किरोड़ी लाल मीणा के साथ ये लोग कर रहे है गलत, दौसा में गलत किया, SI भर्ती में गलत किया, अभी डिपार्टमेंट में गलत किया, अब कब बम फूटता है वह देखते हैं… डोटासरा ने आगे कहा- देखो वह आदमी झुकाने वाला नहीं है यह तो मैं कह सकता हूं झुकेंगे नहीं टूट जाएंगे लेकिन किरोड़ी झुकेंगे नहीं यह मैं जानता हूं उनको, वसुंधरा राजे के सामने हमने देखें हैं उनके तेवर, अब भजनलाल जी क्या है जो वसुंधरा जी को नहीं बक्शा उन्होंने अब देखते हैं क्या होता है आगे, वही जब डोटासरा से सवाल पूछा कि क्या किरोड़ी लाल मीणा को कमजोर और घेरने की हो रही है कोशिश? इस पर डोटासरा ने कहा- लगता क्या है यह तो प्रमाणित ही हो गया उन्हीं को पूछ लो अलग से… वह मीडिया के सामने तो अभी आ नहीं रहे हैं, जब से दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है उसके बाद हुई होगी कोई बात इसलिए नहीं कह रहे है कुछ, लेकिन वास्तव में उनके साथ बीजेपी गलत कर रही है, डोटासरा ने आगे कहा- हार जीत चलती रहती है, मंत्रालय के टुकड़े-टुकड़े कर दिए वह तक तो ठीक था, बाकि सम्मान तो होना चाहिए,वरिष्ठ नेता है कोई भी किसी भी पार्टी का है, हम दूसरी पार्टी के नेताओं का सम्मान करते है, जैसे राजेंद्र राठौड़ है, किरोड़ी मीणा जी है, व्यक्तिगत रूप से, और बीजेपी के लोग नहीं करते है, वसुंधरा राजे का हम करते है सम्मान व्यक्तिगत रूप से, लेकिन ये लोग नहीं करते है, क्यों कि इनके तो पर्ची आती है कि इसका सम्मान करना है तो करना है, नहीं करना तो नहीं करना

 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal