किरोड़ी मीणा को बनाना चाहिए था मुख्यमंत्री, उनके खिलाफ हो रहा षडयंत्र!, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान


राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे, कहा- हमें उम्मीद थी डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को बनाया जाएगा सीएम, उन्हें उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भी नहीं बना कर उनके साथ किया अन्याय, डॉ.किरोड़ी मीणा को कृषि मंत्री बनाया तो उनके विभाग के भी कर दिये टुकड़े, रामकेश मीणा डॉ.किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ षड्यंत्र करने का लगाया आरोप, रामकेश मीणा ने कहा- डॉ.किरोड़ीलाल मीणा के साथ नहीं हुआ न्याय, बीजेपी पर जब भी संकट आया किरोड़ीलाल मीणा बने संकट मोचक, अधिकारों की बात आती है तो उन्हें बैठा दिया जाता अंतिम पंक्ति में, किरोड़ीलाल मीणा नहीं है मामूली आदमी, किरोड़ीलाल मीणा ही ठोकेंगे बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील, डॉ.किरोड़ीलाल मीणा को नहीं करना चाहिए इग्नोर, गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा रामकेश मीणा को सता रहा किरोड़ी मीणा के गंगापुर आने का डर, रामकेश मीणा ने किया पलटवार, कहा- मैं किरोड़ीलाल मीणा के लिए खाली कर दूंगा अपनी सीट, विधानसभा में रामकेश मीणा किसानों की समस्याओं पर कर रहे थे चर्चा, इसी बीच कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा की जमकर की तारीफ

ये भी पढ़े : यूपी में शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों को तोहफा, योगी आदित्यनाथ ने की ये बड़ी घोषणा ! पढ़े पूरी खबर