



इससे पहले भी सपा नेता आईपी सिंह ने दावा कर चुके हैं कि दोनों नेता ओम प्रकाश राजभर और केशव प्रसाद मौर्य को सिर्फ़ मालदार विभाग चाहिए इसलिए बीजेपी में आपसी मारामारी मची हुई है. उन्होंने कहा कि राजभर को अमित शाह से पैरवी करके पंचायती राज मिल गया लेकिन केशव प्रसाद मौर्या को दोबारा PWD चाहिए जिसे सीएम योगी दे नहीं रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नीतीश-नायडू को साधता बजट: नया विकास या साथियों को खुश करने का प्रयास!
सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि केंद्र के इशारे पर यूपी के खजाने को बेरहमी से लूटा जा रहा है. दरअसल लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही बीजेपी के अंदर की कलह खुलकर सामने आ गई है. कई नेता खुलकर बयानबाज़ी करते दिखाई दिए. वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने तो सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ये तक कह दिया कि संगठन सरकार बड़ा से होता है. इसके बाद दोनों नेताओं की विवाद काफी सुर्खियों में बना हुआ है.
हाल में केशव मौर्य ने दिल्ली जाकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद कई तरह के अटकलों को भी हवा मिल रही है. फिलहाल सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य खुलकर एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन अफवाहों और दावों का बाजार इन दिनों यूपी में काफी गर्म है.

