PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

केरल में राहुल के करीबी KC वेणुगोपाल का CM बनना तय! इतने विधायकों ने दिया समर्थन

08 मई 2026
साझा करें:
केरल में राहुल के करीबी KC वेणुगोपाल का CM बनना तय! इतने विधायकों ने दिया समर्थन

KC Venugopal I Kerala I Kerala CM I Congress 

Kerala Politics: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल हुई तेज, पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के 63 निर्वाचित विधायकों में से 47 ने पार्टी महासचिव और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल के नाम का किया समर्थन, गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा विधायकों के साथ हुई वन-टू-वन बैठक में अधिकांश नेताओं ने वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की रखी मांग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ समेत संदीप जी वारियर, साजीव जोसेफ, टी ओ मोहन और उषा विजयन जैसे नेताओं ने भी वेणुगोपाल के नाम का किया समर्थन, वहीं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रमेश चेन्निथला को लगा बड़ा झटका, उनके करीबी माने जाने वाले आई सी बालकृष्णन ने भी KC वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों के नाम का किया समर्थन, सूत्रों के अनुसार कल तक कांग्रेस केरल में मुख्यमंत्री के नाम का कर सकती है एलान


PoliTalks News - Authoritative News Portal