PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

RPSC का बड़ा फैसला: राजस्थान में फिर होगी SI भर्ती, परीक्षा तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

08 मई 2026
साझा करें:
RPSC का बड़ा फैसला: राजस्थान में फिर होगी SI भर्ती, परीक्षा तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

RPSC I Rajasthan I Breaking News 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का बड़ा फैसला, RPSC ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को किया रद्द, अब यह परीक्षा नए सिरे से फिर होगी आयोजित, इस संबंध में विस्तृृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर होगी जारी,  यह भर्ती 859 पदों के लिए ही होगी, इस परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो 2021 की लिखित परीक्षा के दोनों पेपरों में रहे थे उपस्थित, नए आवेदकों को इसमें नहीं मिलेगा कोई अवसर, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 मई से 30 मई 2026 तक आवेदन संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है शुरू, जिसमें परीक्षार्थी अपने मोबाइल नंबर, ईमेल और पत्राचार के पते जैसे विवरण कर सकेंगे अपडेट, 859 पदों के लिए होने वाली इस पुन: परीक्षा ने प्रदेश के लाखों युवाओं के बीच मचाई हलचल, जिसके विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध, बता दें आवेदन में संशोधन से पहले अभ्यर्थी को OTR में KYC प्रक्रिया पूर्ण करनी अनिवार्य है, यदि अभ्यर्थी ने अपनी SSO ID बदल ली है, तो वह “Fetch Application Form” विकल्प के माध्यम से पुराना डेटा नई प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकता है, OTR में सेव लाइव फोटो, हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान स्वतः फेच होंगे, यदि OTR में KYC पूर्व में पूर्ण नहीं है, तो पहले उसे पूरा करना आवश्यक होगा 

PoliTalks News - Authoritative News Portal