बंगाल में वरिष्ठ भाजपा और नंदीग्राम व भबानीपुर विधानसभा सीट से विजय प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला गर्माया, बीती रात मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या के मामले पर भापजा नेता दिलीप घोष ने बंगाल पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल, कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा— पहले जो हिंसा करते थे वही कर रहे हैं हिंसा, हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं, पुलिस बैठी है पहले जैसे ही चूड़ी पहन कर, पुलिस नहीं है एक्टिव, अगर वो एक्टिव होती तो नहीं होता ये सब, पुलिस को आना चाहिए अपने स्वरूप में, बता दें बीती रात कोलकाता के निकट मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या, इसके बाद से गर्माइ हुई है प्रदेश की सियासत
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष ने पुलिस पर उठाए सवाल

Suvendu Adhikari I Dilip Ghosh I Bangal Police I BJP I TMC








