असम में 10 मई को होगी विधायक दल की बैठक वहीं 12 मई को होगा भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण, असम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सैकिया ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा— 12 मई को सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, यह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, हमारे केंद्रीय मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और असम के अलग-अलग क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां की मौजूदगी में खानापारा में होगा आयोजित, समारोह की तैयारी के लिए आज हमने बनाई है विस्तृत योजना, समारोह में आएंगे 1 लाख से अधिक लोग, प्रदेश भाजपा के सह-पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 मई को आएंगे, 10 मई को आयोजित होगी विधायक दल की बैठक, वहीं शपथ ग्रहण से पहले नए सीएम को लेकर हो रही जमकर चर्चा, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस बार हिमंता बिस्वा सरमा की जगह किसी और नेता को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व बना सकता है मुख्यमंत्री, ऐसा इसलिए क्यों की बीते दिनों जब हिमंता सरमा मीडिया में दे रहे थे बयान तो वह लग रहे थे दुखी, अब देखना यह होगा की असम में किसके नाम की खुलती है पर्ची? या फिर हिमंता बिस्वा सरमा ही फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री?
असम में टिकी सबकी निगाहें: किसके नाम की खुलेगी पर्ची? क्या बदल जाएगा मुख्यमंत्री का चेहरा?

Narendra Modi I Amit Shah I Himanta Biswa Sarma I asam I Nayab Singh Saini I Shapath Grahan Samaroh I Dilip Saikiya








