राजस्थान की भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा फिर से एक्शन में, मंत्री मीणा ने आज हनुमानगढ जिले के पल्लू में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बडे घोटाले का किया खुलासा, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मीणा ने कहा— आज हनुमानगढ़ के पल्लू स्थित एसबीआई शाखा पर पहुंचकर जो सच्चाई आई सामने, उसने मन को गहराई तक कर दिया आहत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में इस प्रकार का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आना न केवल है चिंताजनक, बल्कि अन्नदाता के विश्वास के साथ भी है सीधा विश्वासघात, जांच में सामने आया कि 66 फर्जी किसानों के नाम पर खाते खोलकर उन्हें ऋणी दिखाया गया और करीब 9 करोड़ रुपये का फर्जी बीमा क्लेम किया गया तैयार, यह राशि निकाली जाने वाली थी इसी सप्ताह, लेकिन समय रहते इस घोटाले का हो गया खुलासा, यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि अन्नदाता के सम्मान और हक पर है सीधा प्रहार, इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के दे दिए गए हैं आदेश और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसमें शामिल हर एक दोषी को मिले सख्त से सख्त, भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह है संकल्पित, अन्नदाता के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, न्याय होगा, और निश्चित रूप से होगा
राजस्थान में एक और बड़ा घोटाला आया सामने! मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने किया खुलासा, देखें पूरी खबर

Kirodi lal Meena I Bhajan Lal Sharma I Pradhanmantri Fasal Bima Yojna








